Hamas naval commander killed in airstrike | एयरस्ट्राइक में हमास का नेवल कमांडर मारा गया, इजरायल का बड़ा दावा
धर्म आस्था

Hamas naval commander killed in airstrike | एयरस्ट्राइक में हमास का नेवल कमांडर मारा गया, इजरायल का बड़ा दावा

Spread the love


Hamas Naval Commander Killed: इजरायल का हमास के साथ युद्ध पिछले दो सालों से जारी है, लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गाजा में तो हालात हर बीतते दिन के साथ बिगड़ते जा रहे हैं, वहां पर भुखमरी की समस्या है, लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है और अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। लेकिन फिर भी हालात में कोई सुधार होत नहीं दिख रहा है और युद्ध और ज्यादा भीषण होता जा रहा है।

इजरायल क्यों मानता है इसे बड़ी कामयाबी?

इसी कड़ी में अब इजरायल ने एक और बड़ा दावा किया है। इजरायल का कहना है कि उसने हमास के नेवल कमांडर रमज़ी रमज़ान अब्द अली सालेह मार गिराया है। इजरायल की सेना के मुताबिक रमजी काफी समय से हमास के लिए काम कर रहा था, समुद्र के जरिए अटैक की योजना बना रहा था। उसका गाजा में अच्छा-खासा नेटवर्क भी बन चुका था।

इजरायली स्ट्राइक से हमास को कितना नुकसान?

अब ऐसा नहीं है कि आईडीएफ ने सिर्फ हमास के नेवल कमांडर को निशाने पर लिया हो। इजरायली सेना के मुताबिक उन्होंने अपनी एयरस्ट्राइक में हमास के दो और लड़ाकों को मौत के घाट उतारा है। इस हमले में हमास के मोर्टार शेल यूनिट के डिप्टी हेड की मौत भी की बात कही जा रही है। इजरायल इसे अपने लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहा है।

इजरायल ने कैसे दिया हमले का अंजाम?

द टाइम्स ऑफ इजराययल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक IDF ने इस हमले में 24 लोगों को मार गिराया है। दावा हुआ है कि कई और हमास के आतंकी मारे गए हैं। यह हमला गाजा सिटी के एक कैफे पर किया गया था, पहले से ही ऐसे इनपुट मिले थे कि कई हमास के लड़ाके यहां छिपे हुए थे।

ट्रंप और नेतन्याहू की होगी मुलाकात

वैसे एक तरफ इजरायल गाजा में अपने हमले तेज कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक अहम मुलाकात होने वाली है। माना जा रहा है कि उस मुलाकात में फिर सीजफायर को लेकर चर्चा हो सकती है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध की तरह इजरायल-हमास की जंग को रोकने की कसम भी खा रखी है। यह अलग बात है कि अभी तक उन्हें इसमें ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पाई है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *