happiness index report pakistan defeated india while suffering from terrorism
ब्रेकिंग न्यूज़

happiness index report pakistan defeated india while suffering from terrorism

Spread the love


Happiness Index Report: हाल ही में पाकिस्तान में एक ट्रेन को कुछ विद्रोहियों ने हाइजैक कर लिया था। यह ट्रेन हाइजैकिंग के मामले में अब तक का पहला मामला था। पाकिस्तान आए दिन आतंकी हमलों का सामना करने के साथ ही विद्रोहियों की चुनौतियों के चलते गृहयुद्ध का सामना कर रहा है। इस बीच वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के लोग भारत से ज्यादा खुश है, जिसके चलते इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम भारत से पहले आता है।

फिनलैंड लगातार 8वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल शहर बन गया है। 147 देशों की इस हैप्पीनेस इंडेक्स रैंकिंग में भारत को 118वां स्थान हासिल हुआ है। पिछले साल भारत 126वें नंबर पर था, उस हिसाब से देखें तो भारत की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन चौंकाने वाली बात पाकिस्तान के साथ है, जो कि भारत से कही ज्यादा आगे निकलता नजर आया है।

आज की बड़ी खबरें

कैसे तय हो रही है खुशहाली?

दरअसल, वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से पेश की गई वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, खुशहाली सिर्फ आर्थिक विकास से तय नहीं होती, बल्कि इसमें लोगों का आपसी भरोसा तथा सामाजिक जुड़ाव भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

देशों की रैंकिंग उन जवाबों पर आधारित है जो लोगों ने तब दिए जब उनसे उनके खुद के जीवन को रेट करने को लेकर पूछा गया। ये अध्ययन एनालिटिक्स फर्म गैलप और यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क के साथ साझेदारी में किया गया।

अमेरिका में खत्म होने जा रहा शिक्षा विभाग, डोनाल्ड ट्रंप क्यों लेने जा रहे यह बड़ा फैसला?

भारत से ऊपर पाकिस्तान और नेपाल

बता दें कि हैप्पीनेस इंडेक्स में पाकिस्तान, भारत से उपर है। उसे 2025 की लिस्ट में 109वां स्थान मिला है। इतना ही नहीं, नेपाल भी भारत से उपर रहा, उसे 92वां स्थान मिला है। इसके अलावा बात अमेरिका की करें तो वह 24वें स्थान पर है।

पिछले साल की तुलना में अमेरिका की रैंकिंग घटी है। गौरतलब है कि 2012 में यह सर्वे शुरू हुआ था और तब अमेरिका लिस्ट में 11वें स्थान पर था। उसके बाद से अमेरिका नीचे ही खिसकता जा रहा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *