{“_id”:”684d9c6e79226b249905193a”,”slug”:”happy-father-s-day-wishes-send-these-loving-messages-to-papa-and-say-happy-father-s-day-2025-06-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Happy Father’s Day 2025 Wishes: पापा को प्यार भरे संदेश भेजकर कहा- हैप्पी फादर्स डे, भावुक कर देंगे ये पत्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फादर्स डे – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फादर्स डे का दिन पिता को समर्पित है जो हमें उनके प्यार, परिश्रम और त्याग के लिए उन्हें सम्मानित करने का मौका देता है। पिता की सख्ती में फिक्र, प्यार छुपा होता है। बच्चे अपनी मां से खुलकर भावनाओं की अभिव्यक्ति कर जाते हैं लेकिन पिता के सामने कुछ शांत रहते हैं। हालांकि पिता के त्याग और फिक्र और उनके योगदान को हर बच्चे को समझना चाहिए। फादर्स डे पर खूबसूरत संदेशों को भेजकर कनपुरियों ने अपने पापा को शुभकामनाएं दीं और उनका आभार व्यक्त किया। फादर्स डे के मौके पर शहरियों ने अमर उजाला को अपने पिता के नाम पत्र भेजे।
Trending Videos
प्यारे पापा,
आपको गए हुए दो साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे आप हर पल मेरे आसपास हैं। जब आप सामने थे, तब शायद मैं कभी ठीक से कह नहीं पाई कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं। पापा, मैंने अब ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और मुंबई में नौकरी कर रही हूं। मेरी हर एक उपलब्धि में आपके आशीर्वाद की झलक मिलती है। कानपुर अब आपके बिना अधूरा लगता है, लेकिन जब भी मैं घर जाती हूं, आपकी यादें मुझे जीवन की सच्ची सीख देती हैं। आपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया, लेकिन आपके चेहरे की मुस्कान ने सिखाया कि मुश्किलों में भी उम्मीद रखनी चाहिए। आज जब कभी थक जाती हूं या निराश होती हूं, तो आपकी मुस्कान याद आती है और मन कहता है तुम कर सकती हो। धन्यवाद पापा, हर उस पल में मेरा साथ देने के लिए, जब मुझे खुद पर भरोसा नहीं था। आप मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। इस पत्र के माध्यम से आज वह सब कह पा रही हूं, जो दिल में रह गया था।
प्यार सहित, प्रेरणा त्रिपाठी पुत्री स्व. श्याम किशोर त्रिपाठी
Spread the love {“_id”:”6a226a89d15202fd8d061113″,”slug”:”kanpur-journey-from-masterji-to-doctor-devil-he-aspired-to-try-his-luck-in-politics-audio-clip-exposed-truth-2026-06-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘मास्टरजी’ से ‘डॉक्टर डेविल’ तक का खूनी सफर; राजनीति में किस्मत आजमाने की थी चाहत, ऑडियो क्लिप ने खोला राज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 11:50 AM IST Kanpur Murder Case: बर्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम […]
Spread the love 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अंतर्गत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के डायमंड जुबिली कार्यक्रम के सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत बनाने तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने का आह्वान किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि 19वीं जम्बूरी आपसे जो अपील करती है, […]
Spread the love युवक ने किशोरी को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। सहपऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में एक युवक पर 16 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म […]