{“_id”:”68582fb7ed5c9f8473055047″,”slug”:”hardoi-father-also-died-after-hearing-the-news-of-son-s-death-2025-06-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hardoi: कुएं में डूबे बेटे का पंचनामा भर रही थी पुलिस, कैंसर पीड़ित पिता ने भी तोड़ दिया दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:02 PM IST
Hardoi News: बेटे की मौत की खबर सुन पिता ने भी दम तोड़ दिया। घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के टंडौना गांव में हुई।
बेटे और पिता की फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टंडौना गांव में खेत गए युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान मृतक के कैंसर पीड़ित पिता ने भी दम तोड़ दिया। टंडौना निवासी शोभित सिंह उर्फ मदने (25) खेती करता था। गांव में ही स्थित उसके खेत के पास कुआं है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार देर रात वह खेत जाने को घर से निकला था।
Trending Videos
इसी दौरान कुएं में गिर गया। आस पास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने उसे कुएं में गिरते देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में रस्सी डालकर उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई आहत नहीं मिली। पड़ोसी गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा और कुएं के अंदर उतर गया। वह मदने का शव लेकर बाहर निकला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसका शव घर ले जाया गया। जानकारी पर पिहानी कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पंचनामा भरने पहुंची। घर में शोभित के पिता कैंसर पीड़ित जदुवीर सिंह (65) भी मौजूद थे। बेटे की मौत का पता चलने पर उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
Spread the love आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर को डिजिटल तकनीक के उपयोग से चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल हेल्थ इनोवेशन अवॉर्ड मिला है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2025 में ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने ये सम्मान लिया। ट्रॉमा सेंटर […]
Spread the love जाजमऊ में चमड़ा कारोबारी के चौकीदार ने कारोबारी, उसके भाई, बेटों, अखिलेश दुबे के सहयोगी लवी मिश्रा व भूमाफिया साहब लारी के लिखाफ फर्जीवाड़ा कर छह बीघा जमीन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश के कई मुख्य डाकघर मुख्यालयों को 18 मार्च को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरे संदेश के बाद यहां तस्वीर महल चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में सघन चेकिंग कराई गई। डेढ़ घंटे तक चले तलाशी व चेकिंग अभियान के बाद कुछ नहीं मिला। इस दौरान डाकघर के अंदर व बाहर […]