{“_id”:”68582fb7ed5c9f8473055047″,”slug”:”hardoi-father-also-died-after-hearing-the-news-of-son-s-death-2025-06-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hardoi: कुएं में डूबे बेटे का पंचनामा भर रही थी पुलिस, कैंसर पीड़ित पिता ने भी तोड़ दिया दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:02 PM IST
Hardoi News: बेटे की मौत की खबर सुन पिता ने भी दम तोड़ दिया। घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के टंडौना गांव में हुई।
बेटे और पिता की फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टंडौना गांव में खेत गए युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान मृतक के कैंसर पीड़ित पिता ने भी दम तोड़ दिया। टंडौना निवासी शोभित सिंह उर्फ मदने (25) खेती करता था। गांव में ही स्थित उसके खेत के पास कुआं है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार देर रात वह खेत जाने को घर से निकला था।
Trending Videos
इसी दौरान कुएं में गिर गया। आस पास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने उसे कुएं में गिरते देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में रस्सी डालकर उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई आहत नहीं मिली। पड़ोसी गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा और कुएं के अंदर उतर गया। वह मदने का शव लेकर बाहर निकला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसका शव घर ले जाया गया। जानकारी पर पिहानी कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पंचनामा भरने पहुंची। घर में शोभित के पिता कैंसर पीड़ित जदुवीर सिंह (65) भी मौजूद थे। बेटे की मौत का पता चलने पर उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
Spread the love {“_id”:”67a30f4c686bcb15340cd6a1″,”slug”:”milkipur-bypoll-voting-chaos-during-voting-in-milkipur-by-election-2025-02-05″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Milkipur Bypoll Voting: मिल्कीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच बवाल! सपा का आरोप- ‘फर्जी मतदान करा रही भाजपा’”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 05 Feb 2025 12:42 PM IST Milkipur Bypoll Voting: मिल्कीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी ने […]
Spread the love विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकवादी व बम होने की फर्जी सूचना मोबाइल फोन पर देने वाले को देर रात जीआरपी ने इटावा से गिरफ्तार कर लिया। पश्चिमी दिल्ली निवासी मोनू उर्फ रामनरेश ने पूछताछ में बताया कि उसने तो केवल मजा लेने के लिए फोन कर दिया था, उसकी सूचना पर ट्रेन रूकती, […]
Spread the love कानपुर में साइबर ठगों के साथ पुलिस की नजर उनके सिंडीकेट में शामिल अधिवक्ताओं पर भी है। अरबों की साइबर ठगी करने वालों के सिंडीकेट में सिर्फ कानपुर के ही नहीं बल्कि दिल्ली, मुंबई, कोलकता, बिहार व चेन्नई तक के अधिवक्ता शामिल हैं। फिलहाल पुलिस शहर में पकड़े गए और वांछित साइबर […]