पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने लखनऊ में पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नियुक्ति पत्र विभाग देता है, लेकिन सरकार केवल मार्केटिंग करने के लिए पूरे प्रदेश के पुलिस अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों से लखनऊ बुला रही है। सैंकड़ों करोड़ पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।
Trending Videos
अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए नौ छोटे-छोटे दलों को मिलाकर लोक मोर्चा बनाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जनहित रथ यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को हरदोई आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार गुंडाराज की पर्याय बन चुकी थी, लेकिन योगी की सरकार आज अखिलेश के गुंडाराज को मात दे रही है। इसलिए दोनों गुंडाराज और जंगल राज के प्रतीक हैं। अखिलेश यादव स्वयं दिग्भ्रमित हैं कभी पीडीए का मतलब पिछड़ा बताते हैं कभी पंडित, अगड़ा बताते हैं। कभी आधी आबादी बताते हैं कभी अल्पसंख्यक। ये कार्यकर्ताओं को क्या दिशा देंगे।
सरकार पर हमला करते हुए कि कहा कि प्रदेश जंगलराज बन गया है। स्कूल बंद हो गए हैं। एससी/एसटी और ओबीसी नौजवानों की हत्या हो रही है। देश का नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और अपने चाहते उद्योगपतियों को खुश किया जा रहा है। प्रदेश का पुलिस प्रशासन नव नियुक्त अभ्यर्थियों को ढोने में लगा है। सैंकड़ों करोड़ पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। यह अत्यंत निंदनीय है। कहा कि भाजपा और सपा एक है।
भाजपा कट्टर हिंदूवाद की बात करती है। अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदूवाद की बात करते हैं तो लड़ाई सॉफ्ट हिंदू और हार्ड हिंदू की नहीं है। लड़ाई है बेरोजगारी की, महंगाई पर रोक लगाने की, गरीबी खत्म करने की, निशुल्क शिक्षा की, स्वाभाविक रूप से आज उत्तर प्रदेश की जनता की कसौटी पर दोनों फेल हो चुके हैं।
Spread the love न कोई मशक्कत करनी पड़ी और न ही इंतजार के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा। फॉर्म भरा और फिर चंद मिनट में आधार बनने व अपडेट करने का काम हो गया। डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय में रविवार को लगे आधार शिविर में इसी तरह की सहूलियत से आधार से जुड़े […]
Spread the love मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मेले में एक अतिरिक्त स्नान घाट ‘काली पार्ट-दो’ का विस्तार किया गया है। लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नागवासुकि क्षेत्र में ही स्नान की व्यवस्था की […]
Spread the love बरेली में रंग-बिरंगी लाइटों से सजे फ्यूचर विश्वविद्यालय के मैदान में रविवार रात स्टार नाइट के दौरान जब गायक जुबिन नौटियाल मंच पर आए तो युवक-युवतियों का जोश देखने लायक था। युवा दिलों की धड़कन बन चुके जुबिन ने जब ऐ दिल संभल जा जरा…, खुदा ने इस जहां में सभी के […]