अंदर से कुछ ऐसा दिखता है विवेक ओबेरॉय का दुबई वाला घर- vivek oberoi dubai house whose net worth 1200 crore looks like this from inside
शिक्षा

अंदर से कुछ ऐसा दिखता है विवेक ओबेरॉय का दुबई वाला घर- vivek oberoi dubai house whose net worth 1200 crore looks like this from inside

Spread the love


Vivek Oberoi Dubai House Photos: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कंपनी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘काल’, ‘युवा’, ‘मस्ती’ और ‘प्यारे मोहन’ समेत कई फिल्मों में काम किया। शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक्टर एक सफल बिजनेसमैन भी हैं, उन्होंने 19 साल की उम्र से ही अपने बिजनेस से कमाई करना शुरू कर दिया था और आज वह 1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

फिलहाल विवेक ओबेरॉय मुंबई छोड़ दुबई शिफ्ट हो गए हैं और वहीं अपने बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं। एक्टर का दुबई वाला घर मीडोज में स्थित है, जो किसी महल से कम नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी झलक फैंस को भी दिखाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके उस घर को पत्नी प्रियंका ने सजाया है। उनके दुबई वाले घर की कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक हो सकती है। अपने इस घर को लेकर एक्टर ने काफी कुछ शेयर किया था।

नियमों के खिलाफ हो रहा मन्नत में मरम्मत का काम? शाहरुख खान की मैनेजर ने बता दी सच्चाई

(फोटो: यूट्यूब/कर्ली टेल्स)

विवेक ने वाइफ प्रियंका को दिया श्रेय

कर्ली टेल्स के साथ बात करते हुए विवेक ने अपने दुबई वाले घर का होम टूर दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने इस घर के लिए जगह भी नहीं चुनी। यह सब घर, इंटीरियर और डिजाइन- सारा श्रेय प्रियंका को जाता है, वह बॉस हैं। हम दोनों को पेंटिंग पसंद है, लेकिन घर के लिए सारी आर्ट मैंने ही चुनी थी, सभी ‘देसी’ पेंटर की हैं। बाकी सब प्रियंका का है। उसे सजावट की पूरी ‘विंटेज’ और ‘घर जैसी’ शैली बहुत पसंद है। हम बहुत सारी ग्रीनरी से घिरे हुए हैं।”

(फोटो: यूट्यूब/कर्ली टेल्स)

दुबई लौटने का मन नहीं करता

अपने घर के बारे में बात करते हुए विवेक ने आगे बताया कि दुबई वाले घर के आसपास की हरियाली, पेंटिंग और कुछ चीजें भारत की उनकी यादों को जिंदा रखती हैं, लेकिन विवेक के अनुसार उनका घर अभी भी मुंबई है।

(फोटो: यूट्यूब/कर्ली टेल्स)

एक्टर ने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें कि मेरा घर कहां है, तो वह अभी भी मुंबई है, क्योंकि जब भी मैं वहां जाता हूं, मुझे दुबई लौटने का मन नहीं करता, लेकिन मुझे यहां रहना भी पसंद है और मुझे लगता है कि मैं दोनों दुनियाओं का बेस्ट लेने की कोशिश कर रहा हूं।

(फोटो: यूट्यूब/कर्ली टेल्स)

हमने अपनी कई यादें फिर से यहां बनाने की कोशिश की है। हमारे आसपास बहुत पानी है, हमारे पास गुलमोहर के पेड़ हैं, जिनके बीच मैं जुहू में बड़ा हुआ। यहां भी हमारा अपना बगीचा है, जहां हम कभी-कभी करी पत्ता और कुछ सब्जियां उगाते हैं।” वहीं, एक्टर दुबई क्यों शिफ्ट हुए इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *