IND vs ENG: ऋषभ पंत ने 6 छक्के लगाकर टेस्ट में खास उपलब्धि अपने नाम की, वीरेंद्र सहवाग अब भी नंबर 1
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने 6 छक्के लगाकर टेस्ट में खास उपलब्धि अपने नाम की, वीरेंद्र सहवाग अब भी नंबर 1

Spread the love


IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान व विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 7वां शतक लगाने में सफल रहे। पंत ने पहली पारी में हेडिंग्ले में बेखौफ अंदाज में बैटिंग की और टीम के स्कोर को 471 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। पंत ने अपनी शतकीय पारी के दम पर कई शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए और 75.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 178 गेंदों पर 134 रन बनाने में सफल रहे। उन्हें कप्तान शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 209 रन की मजबूत साझेदारी भी की। अपनी पारी में लगाए 6 छक्कों की मदद से पंत ने टेस्ट क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल की और एमएस धोनी को छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

पंत ने धोनी को पीछे छोड़ा

ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले की पहली पार में अपनी इनिंग के दौरान 6 छक्के लगाए और अब वो इन छक्कों की मदद से टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए जहां पहले एमएस धोनी थे। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 79 छक्के (खबर लिखे जाने तक) लगाए हैं जबकि एमएस धोनी ने टेस्ट में अपने पूरे करियर के दौरान 78 छक्के लगाए थे।

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है जिसकी संख्या 90 है जबकि रोहित शर्मा के नाम 88 छक्के हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। वैसे पंत के पास इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है। अगर वो 11 छक्के लगाते हैं तो रोहित से आगे निकल जाएंगे जबकि 13 छक्के लगाते ही वो भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन जाएंगे।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर

वीरेंद्र सहवाग- 90 छक्के
रोहित शर्मा- 88 छक्के
ऋषभ पंत- 79 छक्के
एमएस धोनी- 78 छक्के
रवींद्र जडेजा- 69 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के

134 रन की पारी खेलकर पंत ने बनाए टेस्ट में ये रिकॉर्ड्स

  • 3000 टेस्ट रन पूरे किए।
  • भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट शतक।
  • भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा छक्के।
  • SENA में 5वां टेस्ट शतक।
  • SENA में एशियाई विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट रन।
  • 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले सबसे तेज एशियाई विकेटकीपर।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *