जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  12वीं पास के लिए स्टेनो की भर्ती, गुजरात में सिविल जज की वैकेंसी; CBSE बोर्ड के एडमिट कार्ड जारी
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: 12वीं पास के लिए स्टेनो की भर्ती, गुजरात में सिविल जज की वैकेंसी; CBSE बोर्ड के एडमिट कार्ड जारी

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • 115 Vacancies For 12th In Coal Mines Provident Fund Organization, CBSE Released Admit Cards For 10th 12th Board Exams

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात गुजरात हाईकोर्ट और कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात ग्रैमी अवॉर्ड की। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात बिहार में चल रहे बोर्ड एग्जाम्स और CBSE बोर्ड के ए़डमिट कार्ड की।

करेंट अफेयर्स

1. पीएम मोदी इंडोनेशिया के महाकुंभभिषेकम कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

पीएम मोदी रविवार 2 फरवरी 2025 को वर्चुअली इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सनातन धर्म आलयम के महाकुंभभिषेकम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और प्रधानमंत्री जोको विडोडो भी मौजूद रहे। ये महाकुंभभिषेक भारत के 72 गुरुकुलों के सहयोग से इंडोनेशिया में आयोजित किया जा रहा है।

जकार्ता मुरुगन मंदिर की आधारशिला 14 फरवरी, 2020 को भारत और मलेशिया के प्रतिष्ठित पुजारियों की अगुवाई में पूजा के साथ रखी गई थी।

जकार्ता मुरुगन मंदिर की आधारशिला 14 फरवरी, 2020 को भारत और मलेशिया के प्रतिष्ठित पुजारियों की अगुवाई में पूजा के साथ रखी गई थी।

2. कंट्री ग्रैमी जीतने वाली पहली ब्लैक वूमेन बनीं बियॉन्से

​​​​​’बियॉन्से लॉरेंस’ कंट्री म्यूजिक कैटेगरी में ग्रैमी जीतने वाली पहली ब्लैक वूमेन बन गई हैं। कल्चरल आइकॉन ने ‘II मोस्ट वांटेड’ सॉन्ग पर माइली साइरस के साथ बेस्ट कंट्री डुओ/ ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड जीता।

उनके साथ भारतीय-अमेरिकी सिंगर चंद्रिका टंडन ने भी ग्रैमी जीता। चंद्रिका टंडन को बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड मिला है।

चंद्रिका टंडन (दाएं से पहली) ने अपने पार्टनर्स साउथ अफ्रीकी बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ अवॉर्ड जीता है।

चंद्रिका टंडन (दाएं से पहली) ने अपने पार्टनर्स साउथ अफ्रीकी बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ अवॉर्ड जीता है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के 212 पदों पर भर्ती

गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 जून को मेन्स एग्जाम होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री।
  • स्थानीय भाषा (गुजराती) में प्रोफिशियंसी टेस्ट पास होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 35 साल।
  • अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग या बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : अधिकतम 38 साल।

सैलरी:

77,840 – 1,36,520 रुपए प्रतिमाह।

फीस :

  • सामान्य : 2000 रुपए।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1000 रुपए।

2. कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन में 115 वैकेंसी

कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (CMPFO) ने 115 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cmpfo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री, शॉर्टहैंड में 35 से 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल।
  • अधिकतम : 27 साल।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. बिहार बोर्ड एग्जाम- देरी से पहुंचने वाले छात्रों की वीडियो वारल

1 फरवरी से बिहार बोर्ड के 10वीं- 12वीं के एग्जाम शुरू हो गए। इस बीच स्टूडेंट्स के सेंटर पर देरी से पहुंचने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले वीडियो मे लड़की सेंटर के गेट बंद होने के बाद पहुंची थी। सो गेट के नीचे से लेटकर सेंटर में घुस गई।

वहीं, दूसरे वीडियो में स्टूडेंट्स सेंटर के बाहर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि तय समय से पहले ही सेंटर का गेट बंद कर दिया गया जिसकी वजह से कई स्टूडेंट्स बाहर ही रह गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस सेंटर पर पुलिस ने देरी से आने वाली छात्राओं पर लाठीचार्ज भी किया।

2. CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए

CBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड parikshasangam.cbse.gov.in पर अवेलेबल हैं। हालांकि स्टूडेंट्स सीधे इन्हें नहीं देख सकेंगे। स्कूल हेड या स्कूल प्रिंसिपल एडमिट कार्ड डाउनलोड करके स्टूडेंट्स को देंगे। ​​​​​

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *