Healthy Poha chilla recipe in hindi note quick breakfast recipes
ब्रेकिंग न्यूज़

Healthy Poha chilla recipe in hindi note quick breakfast recipes

Spread the love


Poha Chila Recipe: शाम होते ही अक्सर लोगों के पेट में चूहे कूदने लगते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को समोसे, ब्रेड पकौड़ा, मोमोज जैसी चीजें खाने का मन करने लगता है। लेकिन ये चीजें अनहेल्दी होती हैं। इन्हें रोजाना खाने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ चीजों को खाना चाहिए जो शरीर के लिए हेल्दी हो। यूं तो आपने बेसन, सूजी समेत कई चीजों से तैयार चीला कई बार खाया होगा। लेकिन क्या कभी आपने पोहे से चीला बनाया है। इसे बनाना न केवल बेहद आसान से बल्कि ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। शाम को चाय के साथ आपको ये एक बार ट्राई करके जरूर देखना चाहिए। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पोहे से चीला कैसे बनाएं?

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

पोहा – 1 कप
बेसन – आधा कप
हल्दी – एक चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
प्यार, टमाटर और हरी मिर्च – 1
जीरा पाउडर – 1 चम्मच
तेल – आवश्यकतानुसार

पोहा चिल्ला रेसिपी

पोहा चीला बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ी देर के लिए पानी में पोहा को भिगा दें। इसे छानकर अलग रख लें। इसके बाद भीगे हुए पोहे में बेसन, दही मिलाएं। फिर उसमें पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालें। प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च डाल सकते हैं। फिर अदरक, जीरा पाउडर डालें। हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। नॉनस्टिक तवे को गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें थोड़ा तेल डालें। बैटर को तवे पर फैलाएं। चम्मचे की मदद से फैलाएं। धीमी आंच पर दोनों तरफ से पकाएं। हरी चटनी के साथ सर्व करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *