IND vs ENG: इंग्लैंड के 11 में से 6 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता, सिराज और आकाशदीप ने मिलकर लिए 10 विकेट
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG: इंग्लैंड के 11 में से 6 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता, सिराज और आकाशदीप ने मिलकर लिए 10 विकेट

Spread the love


IND vs ENG 2nd test match: इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के खिलाफ 407 रन के स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। पहली पारी में इंग्लैंड के 11 में से 6 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए तो वहीं भारत की तरफ से सभी 10 विकेट मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने लिए।

पहली पारी में भारत के सबसे सफल गेंदबाज सिराज रहे जिन्होंने 6 विकेट लिए तो वहीं आकाशदीप ने 4 सफलता अर्जित की। सिराज ने इंग्लैंड की धरती पर पहली बार फाइफर लेने का कमाल टेस्ट क्रिकेट में किया। भारत के अन्य गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा को एक भी विकेट नहीं मिला।

इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज डक पर हुए आउट

इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ पहली पारी में हैरी ब्रुक ने 158 रन की शानदार पारी खेली जबकि जेमी स्मिथ भी 184 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 303 रन की साझेदारी करके भारत को परेशान जरूर किया, लेकिन ब्रुक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी धराशाई हो गई। पहली पारी में इंग्लैंड के जो बल्लेबाज डक पर आउट हुए उसमें बेन डकेट, ओली पोप, कप्तान बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर शामिल रहे।

सिराज ने लिए 6 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ सिराज ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में फाइफर लेने का कमाल किया और उन्होंने 19.3 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वहीं पहली पारी में आकाशदीप ने भी 20 ओवर में 88 रन देकर 4 सफलता हासिल की। सिराज और आकाशदीप ने मिलकर पहली पारी में इंग्लैंड के 10 विकेट चटकाए। सिराज ने SENA में तीसरी बार टेस्ट की एक पारी में फाइफर लेने का कमाल किया।

भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा SENA देशों में सर्वाधिक फाइफर

10-जसप्रीत बुमराह
7-कपिल देव
6- जहीर खान
5 – इशांत शर्मा
4- जवागल श्रीनाथ
4 – मोहम्मद शमी<br>3- वेंकटेश प्रसाद
3 – मोहम्मद सिराज</p>





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *