INDIA ब्लॉक की बैठक में सोनिया, राहुल, ममता-अखिलेश मौजूद:  सुप्रिया सुले भी पहुंचीं, उद्धव ऑनलाइन जुड़े; कांग्रेस का दावा- 23 विपक्षी दल शामिल
टिपण्णी

INDIA ब्लॉक की बैठक में सोनिया, राहुल, ममता-अखिलेश मौजूद: सुप्रिया सुले भी पहुंचीं, उद्धव ऑनलाइन जुड़े; कांग्रेस का दावा- 23 विपक्षी दल शामिल

Spread the love


05:18 AM8 जून 2026

  • कॉपी लिंक

इंडिया ब्लॉक की पिछली 6 बैठकें

1 जून 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले गठबंधन की बैठक

इंडिया ब्लॉक की आखिरी बैठक ढाई घंटे चली थी। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनावों में इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी।

13 जनवरी: पांचवीं बैठक- लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा

ये मीटिंग 13 जनवरी 2024 को वर्चुअली हुई थी। इसमें 28 दलों के 9 नेता जुड़े थे। चेयरपर्सन के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका।

मीटिंग के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारे बीच चर्चा हुई कि हम जल्द सीट शेयरिंग पर फैसला लेंगे।’ तब JDU भी I.N.D.I. में शामिल था। JDU ने भी सीट शेयरिंग में हो रही देरी से नाराजगी जताई थी। इस बैठक में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।

19 दिसंबर 2023: चौथी बैठक- ममता ने PM फेस के लिए खड़गे का नाम दिया

बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए।

बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए।

I.N.D.I.A की चौथी बैठक 19 दिसंबर 2023 को दिल्ली के अशोका होटल में हुई थी। इसमें पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव रखा। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया।

यह जानकारी बैठक के बाद MDMK (मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सांसद वाइको ने दी। हालांकि PM फेस के सवाल पर UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने चुप्पी साधी थी।

31 अगस्त-1 सितंबर 2023: तीसरी बैठक- 5 कमेटियां बनीं, चुनाव की रणनीति बनाई गई

मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था।

मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था।

I.N.D.I.A अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त-1 सितंबर 2023 को हुई थी। मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था। इनमें कैंपेन कमेटी, कोऑर्डिनेशन/स्ट्रैटजी कमेटी, मीडिया, सोशल मीडिया और रिसर्च कमेटी शामिल हैं। इस बैठक में 28 विपक्षी दलों ने पांच राज्यों में हो चुके चुनाव की रणनीति तैयार की थी।

दूसरी बैठक : गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय किया गया

बेंगलुरु मीटिंग में गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस नाम दिया गया था।

बेंगलुरु मीटिंग में गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस नाम दिया गया था।

विपक्षी एकता की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए थे। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया था। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है।

पहली बैठक: नीतीश ने अगुआई की, 15 दल शामिल हुए

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इस बैठक की अगुआई बिहार के CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में विपक्ष के 15 दल शामिल हुए थे। ये बैठक अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का सामना करने के लिए विपक्ष को एक साथ लाने के लिए थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *