Indian man best diet plan every day list of healthy things for instant energy
मनोरंजन

Indian man best diet plan every day list of healthy things for instant energy

Spread the love


Indian man best diet plan: आजकल बहुत सारे पुरुष एजूकेशन या जॉब के लिए घरों से दूर रह रहे हैं। ऐसे में कोई पीजी का खाने को मजबूर है तो कोई सुबह जल्दी-जल्दी बिना ब्रेकफास्ट किए ही घर से बाहर निकल जाता है। लेकिन आपको कॉलेज या ऑफिस जाने से पहले अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे आपको दिनभर एनर्जेटिक महसूस हो। कई बार पुरुषों के मन में ये सवाल होता है कि उनको ऐसा क्या खाना चाहिए, जिससे उनकी कमजोरी दूर हो और दिनभर एनर्जी से भरा हुआ महसूस करें। यहां हम आपको भारतीय पुरुषों की डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं। कुछ ऐसे फूड्स (Important Nutrients For Men’s Health)के बारे में जानते हैं जिससे आपका शरीर हेल्दी रहेगा और शरीर मजबूत भी होगा।

सूखे मेवे

शरीर को मजबूत बनाने के लिए पुरुषों को रोजाना सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप इसे रात में पानी में भिंगोकर सुबह खा सकते हैं। या फिर कोई शेक बनाकर पी सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन, फाइबर के अलावा विटामिन्स मिलेंगे।

पुरुषों को कौन से फल खाने चाहिए?

सुबह उठने के बाद पुरुषों को फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल शरीर मजबूत रहेगा बल्कि दिनभर एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। इसके लिए आप केला खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी, फाइबर, आयरन, ग्लोकूज, कैल्शियम होता है। इसके अलावा नाश्ते में पपीते का भी सेवन कर सकते हैं।

कमजोरी दूर करेगा दलिया

सुबह-सुबह नाश्ते में आप दलिया भी ले सकते हैं। इसे प्रोटीन, जिंक, आयरन होता है। इसे खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। इसमें आप शहद डालकर भी खा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *