nidhhi agerwal mobbed at hyderabad song launch | भीड़ में फंसीं प्रभास की हीरोइन निधि अग्रवाल: कार तक पहुंचना हुआ मुश्किल, डरी-सहमी नजर आईं एक्ट्रेस
मनोरंजन

nidhhi agerwal mobbed at hyderabad song launch | भीड़ में फंसीं प्रभास की हीरोइन निधि अग्रवाल: कार तक पहुंचना हुआ मुश्किल, डरी-सहमी नजर आईं एक्ट्रेस

Spread the love


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फिल्म द राजा साब में निधि अग्रवाल फीमेल लीड के रूप में प्रभास के साथ नजर आएंगी - Dainik Bhaskar

फिल्म द राजा साब में निधि अग्रवाल फीमेल लीड के रूप में प्रभास के साथ नजर आएंगी

एक्ट्रेस निधि अग्रवाल बुधवार को हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब के गाने सहाना सहाना के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। जब वह कार्यक्रम से बाहर निकलने लगीं, तो बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

यहां तक कि उनकी कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। ऐसी स्थिति में वह काफी घबराई हुई नजर आईं। उनके बाउंसर ने मुश्किल से उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। वहीं कार में बैठने के बाद भी निधि अग्रवाल डरी और सहमी हुई नजर आईं।

लॉन्च इवेंट के दौरान अचानक बढ़ी भीड़, निधि अग्रवाल को चारों ओर से लोगों ने घेर लिया।

लॉन्च इवेंट के दौरान अचानक बढ़ी भीड़, निधि अग्रवाल को चारों ओर से लोगों ने घेर लिया।

बाउंसर की मदद से भीड़ से बाहर निकाली गईं निधि अग्रवाल।

बाउंसर की मदद से भीड़ से बाहर निकाली गईं निधि अग्रवाल।

कार में बैठने के बाद भी सहमी नजर आईं निधि।

कार में बैठने के बाद भी सहमी नजर आईं निधि।

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भीड़ के व्यवहार की आलोचना की

इस वीडियो पर कई फैंस और इंटरनेट यूजर्स ने चिंता जताई है। सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी भीड़ के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने X पर लिखा, “लकड़बग्घों से भी बदतर बर्ताव करने वाले पुरुषों का झुंड। वैसे लकड़बग्घों का अपमान क्यों करें। ऐसे एक जैसे सोच वाले पुरुषों को जब भीड़ में इकट्ठा कर दिया जाता है, तो वे किसी महिला को इसी तरह परेशान करते हैं। कोई भगवान इन्हें उठाकर किसी और ग्रह पर क्यों नहीं भेज देता?”

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने तितली, मस्त मगन और तेरे बिना जैसे कई हिंदी गाने गाए हैं।

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने तितली, मस्त मगन और तेरे बिना जैसे कई हिंदी गाने गाए हैं।

एक यूजर ने लिखा, “यह देखना परेशान करने वाला है। सेलेब्रिटीज भी सम्मान और प्राइवेट स्पेस के हकदार हैं।”

वहीं एक अन्य यूजर ने इवेंट मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी फिल्म के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब थी।

फिलहाल, इस घटना पर न तो निधि अग्रवाल और न ही द राजा साब के प्रोड्यूसर्स की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

निधि ने करियर की शुरुआत ‘मुन्ना माइकल’ से की थी

निधि अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में हिंदी फिल्म मुन्ना माइकल से की थी। इस फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के अपोजिट काम किया था।

इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। उनकी पहली तेलुगु फिल्म सव्यसाची (2018) थी। वहीं उन्हें खास पहचान आई-स्मार्ट शंकर (2019) से मिली। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्म हरि हर वीरा मल्लू और तमिल फिल्म ईश्वरन में भी काम किया है। अब वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब में नजर आएंगी।

फिल्म द राजा साब के डायरेक्टर मारुति दासारी हैं। इसमें प्रभास और निधि अग्रवाल के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी हैं। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

निधि अग्रवाल गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *