कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान के सीकर में 2.1°:  अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो; जेट स्ट्रीम की रफ्तार 262kmph, इससे ठिठुरन बढ़ी
टिपण्णी

कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान के सीकर में 2.1°: अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो; जेट स्ट्रीम की रफ्तार 262kmph, इससे ठिठुरन बढ़ी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Fog Alert | Uttarakhand Himachal Pradesh Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान 2.1 डिग्री, करौली में 2.4 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, पाली में 3.6 डिग्री और दौसा में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिसार में तापमान 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 3.4 डिग्री, पटियाला में 4.6 डिग्री और अमृतसर-लुधियाना में 4.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।

दरअसल, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। ये जमीन से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलने वाली हवाएं हैं। इस बार इनकी रफ्तार 262kmph तक पहुंच गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

23 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है, इसका असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर नजर आ रहा है। रविवार को 13 फ्लाइट रद्द की गई हैं।

DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। इस दौरान कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।

जानिए क्या हैं जेट स्ट्रीम…

आसमान में ठंडी और गर्म हवा की नदी जैसी बहने वाली हवाएं ही जेट स्ट्रीम हैं। जेट स्ट्रीम आमतौर पर उत्तर (ध्रुवीय इलाकों) की ठंडी हवा और दक्षिण (गरम इलाकों) की गर्म हवा के बीच चलती हैं।

जब जेट स्ट्रीम झुक जाती है या फिर नीचे की ओर आ जाती है, तो यह उत्तर की बहुत ठंडी हवा को भारत तक खींच लाती है। नतीजा, अचानक ठंड बढ़ जाती है।

अगर जेट स्ट्रीम की रफ्तार कम हो जाए या एक जगह रुक जाए, तो ठंडी हवा वहीं फंस जाती है। इससे कई दिन तक ठंड बनी रहती और शीतलहर का असर बढ़ जाता है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

त्रिपुरा के अगरतला में सुबह गहरा कोहरा छाया। विजिबिलिटी 5 मीटर से कम रही।

त्रिपुरा के अगरतला में सुबह गहरा कोहरा छाया। विजिबिलिटी 5 मीटर से कम रही।

श्रीनगर में शनिवार सुबह का तापमान -2.6°C रहा। यहां तापमान में तेज गिरावट आई है।

श्रीनगर में शनिवार सुबह का तापमान -2.6°C रहा। यहां तापमान में तेज गिरावट आई है।

अगले तीन दिन के मौसम का हाल…

29 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर जारी

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज सर्दी और कोल्ड वेव का असर।
  • ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार।

30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह घना कोहरा छा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क, लेकिन ऊंचे इलाकों में तेज सर्दी रहेगी।

31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्का कोहरा छा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना।
  • कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

राज्यों के मौसम का हाल…

बिहार: 32 जिलों में कोल्ड डे, 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची संपूर्ण क्रांति; तेजस-राजधानी 13 घंटे लेट

बिहार में तेज ठंड पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को प्रदेश के 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक दिन-रात ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गया में पारा 5.4°C दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से 22 फ्लाइट्स ने लेट से उड़ान भरी। संपूर्ण क्रांति 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची वहीं तेजस और राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट आईं। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: साल के आखिर में ठंड का डबल अटैक, 12 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी, 10 में चलेगी शीत लहर

हरियाणा में मौसम विभाग ने रविवार के लिए ठंड को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के करीब 12 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि 10 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का अनुमान जताया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, पहाड़ों में बादल छाए, नए साल पर बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के 6 जिलों में आज यानी 28 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ऊंचाई वाले जिलों इलाकों में नए साल पर बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: धुंध और शीतलहर का अलर्ट, अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो, उड़ानें प्रभावित

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है। 4.4 डिग्री तापमान के साथ शहीद भगत सिंह नगर सबसे ठंडा रहा है। जबकि मैदानी पटियाला का अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। वहीं, रविवार को पूरे राज्य में घने कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट है। सुबह और रात के समय कुछ समय के लिए घना कोहरा छा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल: कुकुमसेरी सबसे ठंडा, -4.2 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश का अनुमान; निचले इलाकों में घना कोहरा

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं मैदानी और निचले इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: ओस जमी, मैनपाट में 4 डिग्री से नीचे गिरा पारा, अगले 3 दिनों में राहत की उम्मीद

छत्तीसगढ़ में के उत्तरी और मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया। सुबह मैनपाट के मैदानों में बर्फ की मोटी चादर दिखी। पत्तियों और घास में ओंस की बूंदें जम गईं थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *