Fact Check: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के घर आग लगने के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के घर आग लगने के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घर जलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा से जुड़े लोगों ने बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर में आग लगा दी है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पड़ोसी देश बांग्लादेश का है। 

 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर में आग लगा दी गई है।

हुदहुद टाइम्स नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ’ब्रेकिंग न्यूज सीआरपीएफ के कथित समर्थन से, भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने ममता बनर्जी के घर और टीएमसी कार्यालय में आग लगा दी। ममता बनर्जी पर हमले की भी खबरें हैं। @AITCofficial TMC कार्यकर्ताओं, आज कोलकाता बंद करो। यह सम्मान का सवाल है।’  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां  देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां  देख सकते हैं।


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। यहां हमें वायरल वीडियो की एक क्लिप देखने को मिली। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सिलहट जिले के गोवाईघाट उपजिला के नंदिरगांव यूनियन के बहोर गांव में हुई। इस्लामी समूह ने कथित तौर पर स्कूल टीचर बीरेंद्र कुमार डेके के घर में आग लगा दी। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर से आग की लपटें तेजी से उठती दिख रही हैं और परिवार के सदस्य भागने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना से पीड़ित के परिवार और आसपास के लोगों में डर फैल गया है।

 

 

आगे की पड़ताल में हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले की घटनाएं नहीं थम रही हैं और कट्टरपंथी खुलेआम हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में एक हिंदू शिक्षक के घर में आग लगा दी गई। घटना बांग्लादेश के सिलहट जिले के गोवाइनघाट इलाके की है। जहां शिक्षक बिरेंद्र कुमार के घर को आग के हवाले कर दिया गया।  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय हिंदू समुदाय बेहद डरा हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि आग लगने पर शिक्षक का परिवार बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। अभी तक साफ नहीं हो सका है कि आग किसने लगाई और क्यों लगाई? मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कट्टरपंथियों ने ही हिंदू शिक्षक के घर आग लगाई।  

 

 

 

पड़ताल का नतीजा 


 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *