मेघालय से लापता इंदौर के कपल के मामले में नया मोड़ आया है। राजा रघुवंशी की लाश खाई में मिलने के बाद अब पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। वहीं, मेघालय के डीजीपी ने बताया कि ने बताया कि मेघालय में इंदौर के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
कॉनराड संगमा ने ट्वीट किया, “राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।”
DGP ने बताया कि मेघालय में इंदौर के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या में उसकी पत्नी कथित रूप से संलिप्त थी, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे।









