IPL 2026: संजू सैमसन को ही क्यों जोड़ना चाहती है चेन्नई सुपर किंग्स? ये हैं 4 प्रमुख कारण
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026: संजू सैमसन को ही क्यों जोड़ना चाहती है चेन्नई सुपर किंग्स? ये हैं 4 प्रमुख कारण

Spread the love


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो खुली हुई है। इस बीच ऐसा लग रहा है कि राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन की राहें जुदा हो सकती हैं। फ्रेंचाइजी और कप्तान के बीच मतभेद इस स्तर पर पहुंच गए हैं कि खिलाड़ी ने रिलीज करने का आग्रह कर दिया है। खबरें हैं कि संजू को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने साथ जोड़ना चाहती है। कोच स्टीफन फ्लेमिंग और सैमसन की मुलाकात भी हो गई है।

महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी होने के बाद भी 5 बार की आईपीएल चैंपियन फ्रेंचाइजी केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को क्यों अपने साथ जोड़ना चाहती है? क्या सीएसके को ऐसा लगता है कि धोनी की तरह लोकप्रियता संजू हासिल कर सकते हैं? संजू के आने से नंबर-3 की समस्या सुलझ सकती है। फ्रेंचाइजी को इस क्रम पर सुरेश रैना का विकल्प अबतक नहीं मिला है।

CSK-संजू सैमसन के अरमानों पर पानी न फेर दे राजस्थान रॉयल्स, ट्रेड को लेकर क्या है पेंच

यहां जानते हैं 4 कारण जिसके चलते संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स जोड़ना चाहती है

  1. चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी से आगे बढ़ने का रास्ता तलाशना है। किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए विकेटकीपर, बल्लेबाज और कप्तान का कॉम्बो मिलना काफी मुश्किल है। सवाल यह नहीं है इस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं। सवाल यह है कि वह सफल कितने हैं? एमएस धोनी के बाद संजू सैमसन इस खांचे में फिट बैठते दिखाई देते हैं। वह धोनी के उपयुक्त विकल्प साबित हो सकते हैं।
  2. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी समस्या नंबर-3 है। एक समय इस नंबर पर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक खेला करता था। सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाने में अहम भूमिका निभाई। ‘चिन्नाथाला’ उर्फ सुरेश रैना का विकल्प चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक नहीं मिला है।
  3. महेंद्र सिंह धोनी केवल मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रबलशूटर नहीं रहे हैं। 5 बार की चैंपियन होने के बाद भी धोनी की लोकप्रियता पर फ्रेंचाइजी टिकी हुई है। यह लोकप्रियता फ्रेंचाइजी के लिए घातक है। फैंस धोनी को बल्लेबाजी करते देखने के लिए खिलाड़ियों के आउट होने की कामना करते हैं। ऐसे में ‘थाला’ के रिटायरमेंट के बाद इस फैन बेस को जोड़े रखना काफी चुनौती भरा काम है। संजू का फैन बेस ऐसा है कि वह इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
  4. संजू सैमसन ने कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित किया है। आईपीएल 2025 में चोटिल होने के कारण सैमसन ज्यादा कप्तानी नहीं कर पाए। इससे पहले उनका बतौर कप्तान प्रदर्शन अच्छा रहा। संजू सैमसन की कप्तानी में आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची। आईपीएल 2023 में 5वें नंबर पर रही। आईपीएल 2022 में फाइनल खेली।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *