Iran-Israel War News LIVE Updates: ईरान-इजरायल के युद्ध में अमेरिका के कूदने के बाद जंग के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। बताना होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों, फोर्डो, नतांज और एस्फ़हान पर हमला किया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ईरान क्या पलटवार करेगा? ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका को इस जंग में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने चेताया था कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका से इस जंग में न आने की बात कही थी।
अमेरिका ने कहा था कि अयातुल्लाह अली खामेनेई को बिना शर्त सरेंडर करना होगा लेकिन खामेनेई ने इससे इनकार किया था।
इजरायल का क्या कहना है?
इजरायल का लगातार यही कहना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम उसके अस्तित्व के लिए खतरा है। 13 जून को जब उसने ईरान पर हमला किया तो उसका कहना था कि यह इस्लामिक मुल्क परमाणु हथियार बनाने से बस एक कदम दूर है। इजरायल का साफ कहना है कि वह ईरान को ऐसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा जो न सिर्फ उसके लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा हों।
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Live Updates
Iran-Israel News LIVE Updates: भविष्य में और बड़े हमले होंगे- ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े होंगे…वे हमारे लोगों को मार रहे हैं, उनके जनरल कासिम सुलेमानी ने बहुत से लोगों को मार डाला। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। यह जारी नहीं रहेगा।”
Iran-Israel News LIVE Updates: ईरान की nuclear enrichment facilities को किया खत्म- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारा मकसद ईरान की nuclear enrichment capacity को नष्ट करना और दुनिया के नंबर एक आतंकवाद प्रायोजक देश द्वारा पैदा किए जा रहे परमाणु खतरे को रोकना था। ईरान की प्रमुख nuclear enrichment facilities को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।”
Iran-Israel News LIVE Updates: बड़ा नुकसान नहीं हुआ- ईरान
ईरान की Islamic Consultative Assembly के अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा कि घटनास्थल को पहले ही खाली करा लिया गया था, कोई बहुत बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
Iran-Israel News LIVE Updates: क्या अमेरिका को जवाब देगा ईरान?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा था कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। यही बात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी कही थी। माना जा रहा है कि ईरान पलटवार कर सकता है।
Iran-Israel News LIVE Updates: राष्ट्रपति ट्रंप ने दी जानकारी
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने ईरान में तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के एयरस्पेस से बाहर हैं। फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।”









