Jasprit Bumrah Lasith Malinga touching moment
ब्रेकिंग न्यूज़

Jasprit Bumrah Lasith Malinga touching moment

Spread the love


मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में नया कीर्तिमान रचा था। उन्होंने मुंबई के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के सर्वाधिक विकेट लेने वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं, अब लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह का इस पर रिएक्शन आया है।

बुमराह ने की मलिंगा की तारीफ

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह अपने कोच लसिथ मलिंगा की तारीफ करते दिख रहे हैं। IPL में MI के लिए सर्वाधिक विकेट का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद जसप्रीत बुमराह ने मलिंगा को अभी भी बेहतर करार दिया। हालांकि, जवाब में मलिंगा ने बुमराह को बेस्ट करार दिया।

IPL में MI के लिए सर्वाधिक विकेट
खिलाड़ी विकेट
जसप्रीत बुमराह 174
लसिथ मलिंगा 170
हरभजन सिंह 127
मिशेल मैक्लेनाघन 71
कीरोन पोलार्ड 69
हार्दिक पंड्या 65

मलिंगा से आगे निकले बुमराह

वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चार ओवर में 22 रन देकर 4 चार विकेट झटकने के बाद बुमराह ने मलिंगा के 170 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इसी के साथ मुंबई ने भी लखनऊ पर 51 रनों की शानदार जीत दर्ज की।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *