Jharkhand weather forecast How long will monsoon last in Jharkhand –
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand weather forecast How long will monsoon last in Jharkhand –

Spread the love


Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी है। अब भारतीय मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 12 जिलों में सोमवार को अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों में बाढ़ का खतरा है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में रविवार से मध्यम से भारी बारिश जारी है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड में अब तक कितनी बारिश?

उन्होंने बताया कि झारखंड में एक जून से छह जुलाई के बीच 69 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में 246.2 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 417.2 मिमी वर्षा हुई। अधिकारी ने बताया कि लातेहार जिले में सबसे अधिक अतिरिक्त वर्षा (157 प्रतिशत) दर्ज की गई। आज का मौसम कैसा रहेगा, जानिए लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे व्यस्त समय में यातायात प्रभावित हुआ।

सोमवार के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है और दिनभर गरज के साथ बारिश होने तथा हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। IMD ने बताया कि अगले दो दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है और उसके बाद बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। इस बीच दिल्ली में AQI 81 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। Himachal Rain Disaster: स्कूल गिरे-बच्चे डरे, गांव वीरान; हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से हालात खराब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *