ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Jio IPO ने 3 दिन में 7 रिकॉर्ड बनाए: 1-करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO, देश का सबसे बड़ा इश्यू बना

Spread the love




जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के IPO ने अपने 3 दिनों के सब्सक्रिप्शन पीरियड में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यह तेजी से पूरी तरह सब्सक्राइब होने वाला सबसे तेज मेगा IPO बनने के साथ-साथ दुनिया भर में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला IPO भी बन गया है। इश्यू के तीसरे दिन NSE के आंकड़ों के मुताबिक, यह IPO कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों ने ऑफर पर रखे गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 438 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा मांग, रिटेल हिस्सा 2.72 गुना भरा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) यानी बड़े निवेशकों ने इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उनका रिजर्व हिस्सा 70.55 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें 4.9 करोड़ रिजर्व शेयरों के मुकाबले 345.75 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 14 गुना भरा, जहां 3.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले 51.03 करोड़ शेयरों की बोली लगी। रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) कैटेगरी में 8.5 करोड़ रिजर्व शेयरों के मुकाबले 23.11 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं, जिससे यह हिस्सा 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ। जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के 7 बड़े रिकॉर्ड्स 1. रिकॉर्ड पब्लिक सब्सक्रिप्शन बिड्स एंकर बुक समेत जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के लिए कुल शेयर डिमांड ₹7.4 लाख करोड़ रही। पब्लिक सब्सक्रिप्शन कैटेगरी से ₹4.9 लाख करोड़ से ज्यादा की बोलियां मिलीं। डेटा के आधार पर एंकर बुक के बाहर मिली बोलियों की वैल्यू के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा IPO बन गया है, जिसने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के 2025 IPO के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा एंकर बुक में एंकर इन्वेस्टर्स को एलोकेट ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले करीब ₹2.5 लाख करोड़ की मांग मिली। 2. 1 करोड़ एप्लिकेशन का आंकड़ा पार करने वाला दुनिया का पहला IPO ग्लोबल स्टॉक मार्केट के इतिहास में जियो प्लेटफॉर्म्स पहला ऐसा IPO बन गया है, जिसे 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा इंडिविजुअल इन्वेस्टर एप्लीकेशन मिले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था, जिसे लगभग 97.3 लाख आवेदन मिले थे। 3. भारतीय कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा IPO ₹30,213 करोड़ के इश्यू साइज के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO भारत के इतिहास का सबसे बड़ा इक्विटी ऑफरिंग बन गया है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। 4. पूरी तरह से फ्रेश शेयर्स वाला सबसे बड़ा IPO पूरा ₹30,213 करोड़ का इश्यू 27 करोड़ नए फ्रेश शेयर्स से मिलकर बना था। ऑफर फॉर सेल (OFS) वाले IPO के विपरीत, इसमें पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज या स्ट्रैटेजिक निवेशक मेटा और गूगल ने अपनी कोई हिस्सेदारी नहीं बेची है। 5. सबसे तेजी से फुल सब्सक्राइब होने वाला मेगा IPO पहले ही दिन खुलने के 100 मिनट से कम समय में यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इससे पहले ₹15,000 करोड़ से ज्यादा के भारतीय IPO को पूरी तरह भरने में आमतौर पर 2 से 3 दिन का समय लगता था। 6. बिडिंग आवर्स बढ़ाने वाला पहला IPO भारी एप्लिकेशन वॉल्यूम को संभालने के लिए BSE और NSE ने इस IPO के लिए रोजाना बिडिंग के समय में बढ़ोतरी की। आम तौर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली बिडिंग विंडो को इस इश्यू के लिए सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलाया गया। 7. नई लिस्टेड कंपनी के लिए सबसे ज्यादा शुरुआती मार्केट वैल्यूएशन ₹1,119 प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर, जियो प्लेटफॉर्म्स का पोस्ट-लिस्टिंग मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹10.3 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। ट्रेडिंग के पहले ही दिन यह भारत की टॉप 4 या 5 सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो जाएगी। क्या होता है फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल? फ्रेश इश्यू: इसमें कंपनी नए शेयर जारी करके बाजार से फंड जुटाती है और यह पैसा सीधे कंपनी के व्यापार विस्तार में जाता है। ऑफर फॉर सेल (OFS): इसमें कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स या निवेशक अपने हिस्से के शेयर बेचकर बाहर निकलते हैं या मुनाफा वसूलते हैं, इसका पैसा कंपनी को नहीं मिलता। ये खबर भी पढ़ें… JIO 1-करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO: 21 गुना बोलियां मिलीं, 20% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है देश का सबसे बड़ा IPO जियो प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन का आज 23 अक्टूबर को आखिरी दिन रहा। ये IPO 21 गुना भरा है। संस्थागत निवेशकों का कोटा 67 गुना और रिटेल पोर्शन 2.7 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह 1 करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO भी बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था, जिसके IPO को लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *