Kannada actor Raju Talikote passes away | कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का निधन: फिल्म की शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया दुख
मनोरंजन

Kannada actor Raju Talikote passes away | कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का निधन: फिल्म की शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया दुख

Spread the love


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर और थिएटर के जाने-माने कलाकार राजू तालिकोटे का 62 साल की उम्र में निधन हो गया।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, कर्नाटक के उदुपी में राजू तालिकोटे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें रविवार सुबह करीब 1:30 बजे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की, लेकिन कुछ घंटों बाद उनका निधन हो गया।

राजू के निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “थिएटर कलाकार, कॉमेडियन और धारवाड़ रंगायना के डायरेक्टर राजू तालिकोटे का हार्ट अटैक से निधन बहुत दुखद है। उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया और बहुत लोकप्रिय थे। उनका जाना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है।”

राजू तालिकोटे ने अपने करियर की शुरुआत सात साल की उम्र में अपने पिता के थिएटर ग्रुप श्री खांगतेश्वर नाट्य संघ से की थी। थिएटर में उन्हें बड़ा ब्रेक ‘तालीकोटकुरू’ नाटक से मिला था, जिसमें उन्होंने सुमित्रा (किवुड़ा) का रोल किया था।

इस रोल ने उन्हें स्टेज पर लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद उन्होंने डिसालुंकी, हुविना अंगाड़ी, हसिरु बाले और बस कंडक्टर जैसे कई प्रसिद्ध कन्नड़ नाटकों में काम किया।

राजू तालिकोटे बिग बॉस कन्नड़ के सातवें सीजन में भी नजर आए थे।

राजू तालिकोटे बिग बॉस कन्नड़ के सातवें सीजन में भी नजर आए थे।

राजू का फिल्मी करियर 2002 में फिल्म ‘पंजाबी हाउस’ से शुरू हुआ था। उन्होंने करीब 17 फिल्मों में काम किया। जिसमें ज्यादातर उन्होंने सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल किए। उनकी फेमस फिल्मों में मनसारे, सुग्रीव और अलमारी शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म स्रीमंथ 2023 में रिलीज हुई थी।

राजू तालिकोटे गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *