Kanpur: सेवानिवृत सैन्य कर्मी और युवती ने दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं
होम

Kanpur: सेवानिवृत सैन्य कर्मी और युवती ने दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Spread the love


बर्रा में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी ने जहरीला पदार्थ खाकर और गोविंदनगर में युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मूलरूप से कानपुर देहात के बलाई बुजुर्ग निवासी शैलेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे। उन्होंने बर्रा थाना क्षेत्र के आई ब्लॉक विश्व बैंक काॅलोनी स्थित घर पर 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि शैलेंद्र ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था।




वहीं, गोविंदनगर थाना क्षेत्र में कच्ची बस्ती निवासी शिल्पी (20) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई हर्ष कश्यप के अनुसार एक जून की सुबह 9:30 बजे बहन के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसके खुदकुशी करने का पता चला। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *