{“_id”:”68544f8f46629b4a630323c3″,”slug”:”kanpur-additional-statistical-officer-cheated-for-rs-30-lakhs-2025-06-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: अपर सांख्यिकी अधिकारी से 30 लाख की धोखाधड़ी, जमीन दिलाने के नाम पर दंपती ने की घटना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:28 PM IST
रावतपुर थाना – फोटो : अमर उजाला
अपर सांख्यिकी अधिकारी और प्रोफेसर पति से जमीन दिलाने के नाम पर मालिक ने 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जमीन न मिलने पर पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गुरुवार को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से प्रयागराज निवासी अरमापुर पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुमार मिश्रा नवंबर 2020 से यूनाइटेडनगर रावतपुर में विकास चंद्र शुक्ला के मकान में किराए पर रह रहे हैं।
Trending Videos
उनकी पत्नी शिल्पी तिवारी अपर सांख्यिकी अधिकारी पद पर कानपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मकान मालिक विकास और उनकी पत्नी ममता शुक्ला ने खुद का मकान बनाने की सलाह दी। फिर दंपती ने कई मकान व प्लॉट दिखाए। झांसे में आने पर प्रोफेसर और उनकी पत्नी ने बैंक से कर्ज लेकर 30 लाख रुपये शुक्ला दंपती के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें न जमीन मिली, न मकान। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज कर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Spread the love यौन शक्ति क्षीण हुई और नीम-हकीम के पास पहुंचे। इनके इलाज ने कहीं का नहीं छोड़ा। इससे मानसिक तनाव में डूब गए। कई ने आत्मघाती कदम भी उठा लिया। ऐसे मरीजों के लिए वैक्यूम पेनाइल इरेक्शन डिवाइस कारगर साबित हो रही है। आगरा में हुई उत्तर प्रदेश यूरोलोजिकल सोसाइटी की कार्यशाला में […]
Spread the love संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार को अतीक अहमद की करीब 110 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस आयुक्त न्यायालय, कमिश्नरेट प्रयागराज ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया था। पुलिस के मुताबिक, यह संपत्ति अतीक अहमद ने अपराध […]
Spread the love काशी के आर्यन दुबे ने नीट यूजी-2026 में प्रदेश में टॉप किया है। 720 में से 710 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की है। बाराबंकी की होनहार बेटी गुंजन ने ऑल इंडिया 52वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। गुंजन प्रदेश में बालिकाओं की श्रेणी में पहले […]