{“_id”:”67d07c9be0f0ae242100f7d9″,”slug”:”kanpur-broker-caught-pleading-in-sdm-and-adm-judicial-court-2025-03-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: एसडीएम और एडीएम न्यायिक कोर्ट में पैरवी करने वाला दलाल पकड़ा, खुद को बताता था कलेक्ट्रेट में बाबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:41 PM IST
Kanpur News: एसडीएम और एडीएम न्यायिक कोर्ट में पैरवी करने वाला दलाल पकड़ा गया है। आसरा आवास दिलाने के नाम पर कई महिलाओं 35 हजार रुपये ऐंठ लिए।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आसरा आवास दिलाने के नाम कई महिलाओं से 35 हजार रुपये ठगने वाला दलाल शाहिद को मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने पकड़ लिया। एक सप्ताह पहले आवास विकास नौबस्ता निवासी महिला पूनम ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आवास दिलाने के नाम पर पैसा लेने की बात कही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उसपर लगातार निगरानी की जा रही थी। यह दलाल खुद को एडीएम न्यायिक कोर्ट का बाबू बताता था। साथ ही एसडीएम कोर्ट के मुकदमों में भी पैरवी करता था।
Trending Videos
शासन ने प्राइवेट कर्मी का सरकारी कार्यालयों में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी कलेक्ट्रेट में दलालों का बोल बाला है। एक सप्ताह पहले महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि आसरा आवास योजना के तहत आवास के लिए 6 माह पहले जिलाधिकारी के जनता दरबार में गुहार लगाने पहुंची थी। वहीं पर उनकी मुलाकात शाहिद से हुई। उसने आवास दिलाने की बात कही उसके बदले में उसने पैसे की भी मांग की थी। जिसमें उसने तीन से चार बार में करीब 35 हजार रुपये कई महिलाओं से अलग-अलग लिए। जब 6 माह बाद भी महिलाओं को आवास नहीं मिला तो उसने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने शाहिद को पकड़ने के लिए एडीएम सिटी को निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम कोर्ट के बाहर पहुंचा तभी सूचना पर उसे एडीएम सिटी ने पकड़ा। पूछताछ में दलाल ने बताया कि कई वर्ष पहले उसे एडीएम जे कार्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सत्तर हजार रुपये लिए गए थे। लेकिन नौकरी नहीं मिल सकी। तब से उसका कलेक्ट्रेट में आना-जाना हो गया। एडीएम सिटी ने शाहिद को पुलिस के हवाले कर दिया।
Spread the love {“_id”:”6aa040947d252ab7c80ca208″,”slug”:”saharanpur-amit-kumar-the-prime-accused-in-the-pnb-currency-chest-fake-note-scandal-arrested-nia-nabbed-2026-09-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सहारनपुर: पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एनआईए ने लखनऊ से दबोचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला विस्तार पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट मामले में एनआईए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) […]
Spread the love {“_id”:”680653b55f68c89a040bdf3f”,”slug”:”young-man-strangled-neighbor-pet-dog-to-death-2025-04-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: युवक को घर से भगाया…अपमान का बदला लेने के लिए पड़ोसी के पालतू कुत्ते का गला घोंटकर मार डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 21 Apr 2025 07:49 PM IST मैनपुरी में घर से भगाने से गुस्साए युवक ने पड़ोसी के कुत्ते […]
Spread the love 117 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने कुंदरकी के अब्दुल्लापुर से हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दियाे। अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से जुड़े जिस युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी थी, उसे और उसके पिता को सीबीआई ने दिल्ली […]