कपड़ा मंत्रालय ने 87.42 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लाल इमली कर्मचारियों को 36 महीने के बकाया भुगतान की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। छह महीने के पहले भुगतान होगा। इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद भुगतान किया जाएगा। वहीं, पूर्व में हुए 52 लाख रुपये के वेतन घोटाले से सबक लेते हुए इस बार पहले भेजे गए दस्तावेजों का ऑडिट कराया जा रहा है। 27-28 मई तक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
Trending Videos
बीआईसी, लाल इमली और धारीवाल मिल में अब 254 कर्मचारी ही बचे हुए हैं। लाल इमली में कर्मचारियों-अफसरों की संख्या 175 ही रह गई है। पिछले साल 102 करोड़ रुपये के बजट से 34 महीने का बकाया भुगतान किया गया था। इसमें मिल के चार अफसरों ने मिलकर 52 लाख का घोटाला किया था। अपने परिचित के खातों में रकम भेज दी थी। जांच के बाद चार अफसरों को चार्जशीट दी गई थी। इसमें से एक अफसर ने अपने स्पष्टीकरण में गलती से भुगतान होने की बात कही थी। इन सभी पर कार्रवाई करते हुए कंपनी ने आरोपियों का वेतन व अन्य मदों का भुगतान रोक दिया था। इसमें से तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हालांकि, किसी पर भी आज तक एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई।
लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक का वेतन भुगतान होगा। मंगलवार से भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। छह महीने का पहले भुगतान किया जाएगा। अभी टीम धारीवाल मिल में ऑडिट कर रही है। यह एक या दो दिन में शहर आएगी। ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद बकाया भुगतान होगा। उन्होंने बताया कि अधिकारी संघ ने वेतन भुगतान न होने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। अब सुनवाई की अगली तिथि 23 मई निर्धारित है। अभी भी कर्मचारियों का आठ साल का बोनस, 2012 से लीव इन कैशमेंट का भुगतान बकाया है। इसका भी जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए।
Spread the love हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) पर विवादित बयान देते हुए कहा कि देश के पैसे से चलने वाली इस यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण नहीं है। कोई भी पार्टी इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। कहा कि एएमयू में एससी-एसटी […]
Spread the love मुरादाबाद नगर निगम ने पालतू कुत्तों के लिए अनोखी पहल शुरू की है। अब शहर में डॉग सैलून वाहन की सेवा शुरू की गई है। इसके जरिए कुत्तों को नहलाने, संवारने और अन्य सुविधाएं घर बैठे मिल सकेंगी। Source link