Kanpur: चाइनीज मांझे से कट रही जिंदगी की डोर, कोचिंग से लौट रहे छात्र का जबड़ा कटा; हालत गंभीर
होम

Kanpur: चाइनीज मांझे से कट रही जिंदगी की डोर, कोचिंग से लौट रहे छात्र का जबड़ा कटा; हालत गंभीर

Spread the love


Kanpur News: कोचिंग से घर लौट रहे 11वीं के एक छात्र के जबड़े में मांझा फंस गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि छात्र का चेहरा बुरी तरह कट गया। स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को ऑपरेशन कर टांके लगाने पड़े।


Chinese Manja Injures Class 11 Student in Kanpur Jaw Severely Cut Near Khapra Mohal

सड़क से गुजरते लोग, इनसेट में घायल रोहन
– फोटो : amar ujala



विस्तार

शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की सख्ती और दावों के बावजूद यह जानलेवा धागा राहगीरों के लिए काल साबित हो रहा है। ताजा मामला थाना रेल बाजार क्षेत्र का है, जहां बुधवार देर शाम कोचिंग से घर लौट रहे 11वीं के एक छात्र के जबड़े में मांझा फंस गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि छात्र का चेहरा बुरी तरह कट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को ऑपरेशन कर टांके लगाने पड़े।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *