Kanpur: जयपुरिया ओवरब्रिज शुरू, वाहनों ने भरा फर्राटा, एक लाख लोगों को मिलेगी राहत
होम

Kanpur: जयपुरिया ओवरब्रिज शुरू, वाहनों ने भरा फर्राटा, एक लाख लोगों को मिलेगी राहत

Spread the love


Kanpur: Jaipuria Overbridge opens, vehicles begin to ply, providing relief to 100,000 people

जयपुरिया ओवरब्रिज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नव निर्मित जयपुरिया रेलवे ओवरब्रिज का सोमवार को सांसद रमेश अवस्थी ने पैदल चलकर औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद वाहनों ने फर्राटा भरा। इस पुल पर आवागमन शुरू हो जाने से शुक्लागंज, जाजमऊ, कैंट क्षेत्र, गोलाघाट, छबीलेपुरवा सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग एक लाख लोगों को राहत मिलेगी। ओवरब्रिज का नाम महाराजा अग्रसेन रखने का प्रस्ताव सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजा है।



इस पुल का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। इसके निर्माण की अवधि दो बार बढ़ाई गई। पहली बार बिजली की लाइन और खंभे हटाने में और दूसरी बार कैंट क्षेत्र होने की वजह से वहां पर 26 पेड़ काटने की एनओसी नहीं मिलने की वजह से। दो दिन पहले इस पुल से लोगों ने आवागमन शुरू कर दिया था। इसके बाद बैरिकेडिंग लगाकर फिर से बंद किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *