Kanpur: जोधपुर-हावड़ा का एसी अचानक फेल हुआ, चार घंटे उमस में तड़पे यात्री
होम

Kanpur: जोधपुर-हावड़ा का एसी अचानक फेल हुआ, चार घंटे उमस में तड़पे यात्री

Spread the love


जोधपुर से हावड़ा जा रही 22308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के बी-1 कोच का एसी आगरा से आगे अचानक फेल हो गया। एसी बंद होने से कोच भट्ठी में तब्दील हो गया और भीषण गर्मी व उमस के बीच यात्रियों को करीब चार घंटे तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी। राहत पाने के लिए यात्रियों ने कोच के कांच वाले दरवाजे और मुख्य गेट खोल दिए। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान दिखे।




दोपहर 1:09 बजे ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचते ही बी-1 कोच के यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में एसी प्लांट के फैन में तकनीकी खराबी मिलने पर प्लेटफॉर्म संख्या छह की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) का शटडाउन लिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एसी चालू हो पाया। इसके बाद सवा घंटा विलंब से ट्रेन दोपहर 2:28 बजे रवाना हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *