Kanpur: डी-फॉर्मा छात्र ने मेडिकल कॉलेज के फॉर्मेसी हाॅस्टल में फंदा लगाकर दी जान
होम

Kanpur: डी-फॉर्मा छात्र ने मेडिकल कॉलेज के फॉर्मेसी हाॅस्टल में फंदा लगाकर दी जान

Spread the love


D-Pharma student committed suicide by hanging himself in the pharmacy hostel of medical college

छात्र की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज के डी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत शुक्ला (21) ने बुधवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव फाॅर्मेसी हॉस्टल के कमरा नंबर 14 में मिला। घटना के वक्त साथ रहने वाले अन्य छात्र कॉलेज गए थे। वॉर्डन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस, परिजन और सहपाठी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

Trending Videos

औरैया के बिधूना नवीन बस्ती निवासी प्रशांत ने तृतीय काउंसिलिंग के माध्यम से सितबंर में डी-फार्मा प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह हाॅस्टल के कमरे में बलिया निवासी आदित्य कुमार, सुल्तानपुर निवासी अहसान अहमद, औरैया निवासी अभिषेक सिंह और शाहजंहापुर निवासी मोनू सिंह के साथ रहता था।

31 जनवरी को सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के बाद वह एक फरवरी को अपने पैतृक गांव चला गया था। जबकि आदित्य और अहसान भी अपने घर चले गए थे। अभिषेक और मोनू ने बताया कि प्रशांत 16 जनवरी को गांव से वापस लौटा था। तब से काफी गुमसुम रहता था। पूछने पर कभी कोई वजह नहीं बताई। बुधवार सुबह जब वे लोग 8.30 बजे कक्षाओं में जाने के लिए तैयार हो रहे थे तो उसने जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे लोग कक्षा में चले गए। शाम चार बजे जब वे वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और कॉल करने के बाद भीतर से कोई आहट न आने पर उन्होंने वार्डन डॉ.अजय कुमार शर्मा को सूचना दी। वाॅर्डन की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला।

इंस्पेक्टर स्वरूप नगर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन, सहपाठी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *