जूही सफेद कालोनी में रविवार दोपहर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि पति ने देर से सोकर उठने के कारण खाना बनाने में देरी होने पर डांटा था। इससे आहत होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जूही सफेद काॅलोनी निवासी नितिन कुमार गौतम की पत्नी सेनू (30) ने रविवार दोपहर फंदा लगा लिया।
पति नितिन ने बताया कि वह बंगलूरू में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले ही लौटे हैं। रविवार सुबह पत्नी के देरी से उठने पर बेटे अविराज और अवितेश के लिए खाना बना बनाने के लिए टोकने पर पत्नी ने विवाद किया। इसके बाद फंदा लगा जान दे दी। किदवई नगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भिजवा दिया है।








