{“_id”:”67ded8fc83897b077302775c”,”slug”:”kanpur-son-also-died-due-to-the-shock-of-father-s-death-2025-03-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: पिता की मौत के सदमे में बेटे ने भी तोड़ा दम, जुमे की नमाज के बाद दोनों का एक साथ उठा जनाजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:52 AM IST
Kanpur News: पिता की मौत के सदमे में बेटे की भी मौत हो गई। रमजान के आखिरी अशरा में दोनों की मौत से परिजनों के आंसू छलके।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चमनगंज में पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाए बेटे ने भी दम तोड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब कार्डियालॉजी से बेटा शव लेकर वापस चमनगंज जा रहा था। गोल चौराहा पर बेटे की तबीयत बिगड़ी और किसी के कुछ समझ पाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोगों के आंसू छलक उठे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोनों के शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
Trending Videos
चमनगंज निवासी लईक अहमद की गुरुवार रात करीब 2 बजे तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें हलीम कालेज चौराहा स्थित मनामा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद लईक को मृत घोषित कर दिया । तसल्ली नहीं हुई तो परिजनों उन्हें एंबुलेंस से लेकर कॉर्डियोलॉजी पहुंचे। बेटा अतीक भी बाइक से पीछे-पीछे पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद लईक को मृत घोषित किया तो परिजन रात लगभग 2:45 बजे शव को लेकर चमनगंज के लिए रवाना हो गए। उनके पीछे बेटे अतीक भी अपनी बाइक से घर के लिए अकेले चल दिए। अतीक रास्ते में गोल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
Spread the love {“_id”:”68488f97030434e65f0d950c”,”slug”:”muzaffarnagar-cm-yogi-adityanath-will-come-to-shuktirtha-today-there-is-some-special-reason-read-the-news-2025-06-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Muzaffarnagar: आज शुकतीर्थ में आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कुछ खास है वजह, पढ़ें खबर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। – फोटो : अमर उजाला विस्तार पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के अनुसूचित जाति के लोगों की […]
Spread the love Bird flu in UP: प्रदेश में बर्ड फ्लू की वजह से बंद चल रहे लू और लायन सफारी कल से खुल जाएंगे। हालांकि कानपुर और गोरखपुर के चिड़ियाघर अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। Source link
Spread the love कानपुर में पुरवामीर गांव में दो दिन पहले घर के आंगन में 22 फीट गहरी जमीन में समाकर यशी (18) की दर्दनाक मौत हो गई थी। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन की खबर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंची। नेताओं, अधिकारियों के आश्वासनों का दौर चला, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ […]