{“_id”:”681cc76733a017b036088534″,”slug”:”kanpur-girl-filed-a-report-against-the-neighbor-2025-05-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: बहुत हिरोइन बनती हो, सबक सिखाना पड़ेगा…, युवती ने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 08:36 PM IST
Kanpur News: कोहना क्षेत्र में युवती से पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
विस्तार
कोहना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के बाद धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनका पड़ोसी प्रभात मुखर्जी आए दिन अश्लील इशारे करता है। पिछले साल एक नवंबर की रात को प्रभात मुखर्जी अपनी नौकरानी के साथ उनकी स्कूटी पर पटाखा रखकर जला रहे थे।
Trending Videos
उनके विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की। इतना ही नहीं धमकी देते हुए कहा कि बहुत हीरोइन बनती है, इसे सबक सिखाना पड़ेगा। वह जैसे ही घर के अंदर जाने लगीं तभी आरोपी भी पीछे से घर में घुस आए। उनके बाल और हाथ पैर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा। तीन मार्च को आरोपियों ने दोबारा गाली गलौज कर धमकी दी। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Spread the love 54 साल में पहली बार 30 अक्तूबर को बारिश हुई है। सीएसए के मौसम विभाग में वर्ष 1971 से बारिश का आंकड़ा उपलब्ध है। इसमें 30 अक्तूबर को कभी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठा मौंथा चक्रवात अरब सागर के निम्न दबाव […]
Spread the love कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के गोलाघाट में रहने वाले मोनू जायसवाल (34) की हत्या कर शव को शुक्लागंज में फेंकने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतक के हत्यारोपी दो सहकर्मियों को गोरा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोनू को पीटकर […]
Spread the love {“_id”:”67c882b5f516488bdc0ef057″,”slug”:”kanpur-kda-used-bulldozer-to-clear-land-worth-rs-185-crore-2025-03-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: केडीए ने बुलडोजर चला 185 करोड़ की जमीन खाली कराई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} केडीए ने जमीन खाली कराई – फोटो : अमर उजाला विस्तार केडीए ने बुधवार को बर्रा और देहली-सुजानपुर में बुलडोजर चलाकर 185 करोड़ की जमीन खाली कराई। बर्रा में भूमि पर कब्जा कर गैस एजेंसी, दुकानें संचालित […]