{“_id”:”680f2d601e48eaf7af09d6e5″,”slug”:”kanpur-fire-broke-out-in-bread-factory-due-to-short-circuit-2025-04-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: ब्रेड कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:57 PM IST
Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से ब्रेड कारखाने में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
मौके पर लगी भीड़ – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के बौद्ध नगर इलाके में सोमवार सुबह ब्रेड कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साकेत नगर निवासी अमृत छाबड़ा की बौद्ध नगर में जस्सी बेकरी के नाम से ब्रेड कारखाना है। कारखाने में नीचे मंजिल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है जबकि ऊपरी मंजिल पर भट्टी और मशीन लगी हैं।
Trending Videos
सोमवार सुबह जब कारीगरों ने काम शुरू करने के लिए मोटर चालू की तो शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी भट्टी के पास रखे डीजल की टंकी में जा गिरी। इससे आग की लपटें निकलने लगी। कर्मचारी ने पहले आग बुझाने की खुद कोशिश की लेकिन आग के लपटें विकराल होती गईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कारखाना संचालक अमृत छाबड़ा ने बताया कि आग से करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। सीएफओ दीपक शर्मा ने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
Spread the love पुरुषों में नपुंसकता की समस्या बढ़ रही है। 20 वर्षों में पुरुष नपुंसकता के रोगी 30 फीसदी बढ़े हैं। इनमें शुक्राणुओं की संख्या कम हो रही है। शुक्राणुओं की क्वालिटी भी गिरती जा रही है। एसोसिएशन सर्जंस ऑफ इंडिया की यूपी एएसआईकॉन-2025 में विशेषज्ञों ने बताया कि तनाव से नपुंसकता की समस्या बढ़ी […]
Spread the love मथुरा के राजकीय बाल संप्रेषण गृह में एक दर्जन से अधिक बच्चे अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं। अंग्रेजी सीखने वाले बच्चे अभी नाबालिग हैं। वे अंग्रेजी भाषा के जरिए अपना भविष्य तय करेंगे। संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चे अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाग के धनी बन रहे हैं। यहां कुल 39 बच्चे […]
Spread the love दिल्ली में हुए भीषण धमाके में जान गंवाने वाले हसनपुर के खाद व्यापारी लोकेश अग्रवाल और मंगरौला गांव निवासी अशोक कुमार के शव उनके पैतृक निवास पर पहुंच गए हैं। रातभर परिजन और परिचित उनके अंतिम दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहे। दोनों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र […]