{“_id”:”687bbc8b20c76d2eb90f61d9″,”slug”:”claiming-to-be-close-to-governor-he-duped-people-of-rs-27-lakhs-by-promising-admission-in-a-medical-college-2025-07-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: राज्यपाल का करीबी बता मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा दे 27 लाख ठगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:12 PM IST
Kanpur News: पीड़ित ने बलरामपुर में कार्यरत डॉक्टर के खिलाफ बर्रा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बलरामपुर में तैनात डाॅक्टर ने खुद को राज्यपाल का करीबी बताकर मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस में दाखिला कराने का झांसा दिया और 27 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने शनिवार को आरोपी डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ बर्रा थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
बर्रा थानाक्षेत्र के डब्ल्यू टू जूही कला हेमेंद्र सिंह के अनुसार, 25 जुलाई 2022 को उनकी मुलाकात लखनऊ के गोमतीनगर स्थित बेतवा अपार्टमेंट निवासी डाॅ. देवेंद्र सिंह से हुई थी। डॉक्टर ने बताया था कि उनका भाई पीएम कार्यालय में है। उसकी प्रदेश सचिवालय और राज्यपाल से अच्छी जान पहचान है। आश्वासन दिया कि बेटे को सरकारी मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिला देगा। दाखिला दिलाने के लिए दो से 26 अगस्त 2022 के बीच 50.80 लाख रुपये ले लिए। डॉक्टर ने खुद 14 लाख रुपये लिए शेष रुपये लखनऊ निवासी दोस्त अमन श्रीवास्तव के बैंक खाते में आरटीजीएस करवा दी। दाखिला न होने पर रुपये मांगे तो डॉक्टर ने 28 जून 2023 को 24 लाख रुपये लौटा दिए। बाकी रकम मांगने पर धमकी दी। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है।
Spread the love बीएचयू अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एमसीएच विंग में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि अस्पताल के एमएस प्रोफेसर डॉ. केके गुप्ता ने हेपेटाइटिस, एचआईवी जांच वाले कमरे में रखी जांच किट, जरूरी फाइलें, जांच के अन्य उपकरण सहित अन्य सामान बाहर फिंकवा दिए। जब यह कार्रवाई की गई तब स्त्री एवं […]
Spread the love {“_id”:”683bfb4d1c20d482c30389e5″,”slug”:”two-girls-got-stuck-in-the-lift-of-heritage-green-apartment-fire-brigade-had-to-be-called-2025-06-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मथुरा: हेरिटेज ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसी दो बच्चियां, दमकल बुलानी पड़ी…एक घंटे बाद इस हाल में मिलीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} बिड़ला मंदिर क्षेत्र में बनी हेरिटेज ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बच्चियां फंस गईं। काफी प्रयास के बाद भी उनको बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस […]
Spread the love जन्माष्टमी का पर्व राजधानी लखनऊ के कई मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों के साथ घरों में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। Source link