Kanpur: श्री गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी से भड़का सिख समाज, फजलगंज थाने का घेराव कर सड़क पर लगाया जाम
होम

Kanpur: श्री गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी से भड़का सिख समाज, फजलगंज थाने का घेराव कर सड़क पर लगाया जाम

Spread the love


Kanpur News: गुरु गोविंद सिंह पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सिख समाज का आक्रोश फूट पड़ा। सिख संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों और लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।


Sikh Community Protests Over Alleged Remark on Guru Gobind Singh

फजलगंज थाने का घेराव
– फोटो : amar ujala



विस्तार

सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कानपुर में सिख समाज का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में सिख संगठनों के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *