{“_id”:”68a1f569aa4af0967009d2aa”,”slug”:”kanpur-gave-shelter-to-the-accused-in-the-house-killed-him-for-harassing-his-girlfriend-2025-08-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: हत्यारोपी को घर में दी थी पनाह, प्रेमिका को परेशान करने पर की थी हत्या, चार गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Aug 2025 09:14 PM IST
शाहजहांपुर के युवक पर 50 हजार इनाम था। बहन के घर केशवपुरम में फरारी काट रहा था। एसटीएफ और अरमापुर पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर निवासी शातिर की हत्या के आठ महीने पुराने मामले को एसटीएफ और अरमापुर पुलिस ने खोल दिया। पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को जेल भेज दिया। उन्हें शनिवार को उठाया था। पुलिस की सख्ती में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया है। अपराधी की बहन के कहने पर जिस युवक ने उसे अपने घर में पनाह दी थी उसकी प्रेमिका से अपराधी ने नजदीकियां बना ली। इस पर युवक ने 15 दिसंबर को उसे मौत के घाट उतार दिया। उसका शव बोरे में भरकर अरमापुर नहर में फेंक दिया था। शातिर हत्या के मामले में फरार चल रहा था उस पर 50 हजार का इनाम था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी ने व्हाट्सएप ग्रुप में पति के हाथ का टैटू देखकर पहचान की थी। ननद और भांजों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Trending Videos
अरमापुर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी शेखर मौर्य पर हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज थे। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। हत्या के मुकदमे में वह फरार चल रहा था। तीन दिसंबर 2024 को फरारी काटने रावतपुर केशवपुरम में बहन सीमा के घर आया। बहन ने केशवपुरम में मिलने वाले कुलदीप दुबे के घर रुकवा दिया। कुलदीप उसके मुकदमे की पैरवी भी करवा रहा था। पैरवी में खर्च के लिए उसने 10 लाख रुपये की मांग की तो बहन सीमा, भांजी और बड़े भाई अजीत ने शेखर की पत्नी के जेवर बेचने का दबाव बनाकर 16 दिसंबर 2024 को पैसे की व्यवस्था कराई। इसी दौरान शेखर की कुलदीप दुबे की प्रेमिका से मुलाकात हो गई। वह उसे परेशान करने लगा।
Spread the love 05:00 AM, 05-Nov-2025 रिपोर्ट में खुलासा: तीन साल के भीतर हिमाचल के सरकारी स्कूलों में घट गए एक लाख विद्यार्थी, जानें विस्तार से हिमाचल प्रदेश में बीते तीन साल के दौरान निजी संस्थानों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2022-23 के मुकाबले 2024-25 के आंकड़ों में […]
Spread the love Kanpur Crystal Plaza Dispute: केडीए ने परेड चौराहे पर करीब 59 करोड़ की लागत से नौ साल पहले पांच मंजिला क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किंग के साथ कामर्शियल प्लाजा बनाया था। इतने वर्षों में केडीए का कामर्शियल प्रोजेक्ट, तो साकार न हो पाया और अब रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट (रेरा) का पेच और फंस […]
Spread the love 12:41 PM, 25-Apr-2025 UP Board Topper: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने में व्यस्त हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट चेक कर लिया है, उनके चेहरे की चमक देखने लायक है। परीक्षा में पास होने के बाद उनके चेहरे […]