शहर में गुरुवार की रात 11:26 बजे करीब 3500 स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहे-चौराहे होली के गीतों पर युवाओं व बच्चों की टोलियां झूमती रही। अग्नि को समर्पित अन्न की बाली, गन्ना व अग्नि लोग घर ले गए और घरों में होलिका जलाई। महिलाओं ने घरों में अग्नि के फेरे लेकर परिवार की खुशहाली की कामना की।
रात 11.26 बजे भद्रा करण समाप्त होने के बाद होलिका दहन शुरू हुआ। आचार्यों ने होलिका का विधि-विधान से पूजन कराया। मंत्रोच्चारण के बाद धूप-दीप व पुष्प अर्पित किए। इसके बाद होलिका को आग लगाई गई। पूजन में शामिल लोगों ने परिक्रमा की। लोगों ने मान्यता के अनुसार होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी की बालियां डालीं और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दाैरान युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर मस्ती की। रातभर शहर रंगों से सरोबार रहा। इसी के साथ बधाइयां देने का दौर शुरू हुआ और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हमउम्र लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी। कई स्थानों पर आयोजक कमेटियों ने प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की थी।
Trending Videos
2 of 5
होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला
कुछ जगह रंगोली भी बनाई गईं
होलिका दहन के बाद लोगों ने गन्ने की पेड़ी व गेहूं की बालियां चढ़ाईं। कुछ जगह होलिका के पास रंगोली भी बनाई गई। कुछ लोग घरों से कंडे की माला बनाकर लाए, जिसे होलिका को पहनाई। मान्यता है कि होली पर बालियां चढ़ाने से अन्न में वृद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
3 of 5
होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला
होली के गीतों पर झूमे युवा और बच्चे
चौराहे-चौराहे और गली-गली लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में देर रात तक होली के गीत बचते रहे। युवाओं और बच्चों की टोली मस्ती करती रही। होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, लेट्स प्ले होली जैसे गीतों पर लोग झूमते रहे।
4 of 5
होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग तरह से बनाईं होलिकाएं
इस बार शहर में कई तरह की होलिकाएं बनाई गई थीं। आर्यनगर में होलिका का पुतला बनाया गया। उसके बगल में पोस्टर लगाकर चैंपियन ट्राॅफी जीतने की बधाई भी दी गई। लाटूस रोड में महाकुंभ को ध्यान में रखकर होलिका सजाई गई। बिरहाना रोड में तपेश्वरी देवी मंदिर के पास 20 फीट की होलिका सजाई गई। उस पर पहले क्षेत्र की बच्ची दीपाली को प्रहृलाद के रूप में बैठाकर पूजन किया गया। बाद में बच्ची को हटाकर होलिका दहन किया गया।
5 of 5
हिंदू-मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर होली जलाई
– फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत का पैगाम देकर हुआ होलिका दहन
गुरुवार को हिंदू मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर दादामियां चौराहे पर होलिका दहन किया। शुभ मुहूर्त पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर होली जलाई गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं। इंग्लैंड से आए विजय भाटिया और क्षेत्र के पम्मी गुप्ता ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हम सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं। इससे हमारे बीच भाईचारा बढ़ता है। मुस्तफा तारिक ने बताया 100 सालों से ज्यादा यहां एक साथ होलिका दहन किया जा रहा है। चौराहे पर मुंशीराम का मकान है। हर साल उनके बेटे विजय भाटिया, वेद भाटिया इंग्लैंड से आते हैं। इस मौके पर पम्मी गुप्ता, विजय भाटिया, नईमुद्दीन, कासिम हसन, शाहिद अजीज, डॉ. इकबाल अख्तर, मुस्तफा तारिक, सलीम अंसारी, सैयद नजबुल साकिब नज्म आदि मौजूद रहे।
Spread the love उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सुल्तानपुर के सीडीओ अंकुर कौशिक को सीईओ, यूपीआरआरडीए बनाया गया है। देवरिया के सीडीओ प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव समन्वय विभाग और अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प की जिम्मेदारी दी गई है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
राजेश कुमार […]
Spread the love CM Yogi Public Advisory: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था… प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था और हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है… हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है… […]
Spread the love {“_id”:”68dc784e3b0a1c3366052d2d”,”slug”:”hardoi-relationship-started-with-call-girlfriend-murdered-skeleton-found-in-a-well-father-and-brother-arrested-2025-10-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अंजान काॅल से शुरू हुआ रिश्ता, प्रेमिका की हत्या…कुएं में मिला कंकाल, पिता-भाई गिरफ्तार और प्रेमी की तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Hardoi News: हरदोई पुलिस ने दो साल पुराने सोनम हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला का कंकाल कुएं से बरामद किया है। महिला के प्रेमी ने भाई और पिता […]