शहर में गुरुवार की रात 11:26 बजे करीब 3500 स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहे-चौराहे होली के गीतों पर युवाओं व बच्चों की टोलियां झूमती रही। अग्नि को समर्पित अन्न की बाली, गन्ना व अग्नि लोग घर ले गए और घरों में होलिका जलाई। महिलाओं ने घरों में अग्नि के फेरे लेकर परिवार की खुशहाली की कामना की।
रात 11.26 बजे भद्रा करण समाप्त होने के बाद होलिका दहन शुरू हुआ। आचार्यों ने होलिका का विधि-विधान से पूजन कराया। मंत्रोच्चारण के बाद धूप-दीप व पुष्प अर्पित किए। इसके बाद होलिका को आग लगाई गई। पूजन में शामिल लोगों ने परिक्रमा की। लोगों ने मान्यता के अनुसार होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी की बालियां डालीं और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दाैरान युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर मस्ती की। रातभर शहर रंगों से सरोबार रहा। इसी के साथ बधाइयां देने का दौर शुरू हुआ और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हमउम्र लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी। कई स्थानों पर आयोजक कमेटियों ने प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की थी।
Trending Videos
2 of 5
होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला
कुछ जगह रंगोली भी बनाई गईं
होलिका दहन के बाद लोगों ने गन्ने की पेड़ी व गेहूं की बालियां चढ़ाईं। कुछ जगह होलिका के पास रंगोली भी बनाई गई। कुछ लोग घरों से कंडे की माला बनाकर लाए, जिसे होलिका को पहनाई। मान्यता है कि होली पर बालियां चढ़ाने से अन्न में वृद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
3 of 5
होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला
होली के गीतों पर झूमे युवा और बच्चे
चौराहे-चौराहे और गली-गली लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में देर रात तक होली के गीत बचते रहे। युवाओं और बच्चों की टोली मस्ती करती रही। होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, लेट्स प्ले होली जैसे गीतों पर लोग झूमते रहे।
4 of 5
होलिका दहन
– फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग तरह से बनाईं होलिकाएं
इस बार शहर में कई तरह की होलिकाएं बनाई गई थीं। आर्यनगर में होलिका का पुतला बनाया गया। उसके बगल में पोस्टर लगाकर चैंपियन ट्राॅफी जीतने की बधाई भी दी गई। लाटूस रोड में महाकुंभ को ध्यान में रखकर होलिका सजाई गई। बिरहाना रोड में तपेश्वरी देवी मंदिर के पास 20 फीट की होलिका सजाई गई। उस पर पहले क्षेत्र की बच्ची दीपाली को प्रहृलाद के रूप में बैठाकर पूजन किया गया। बाद में बच्ची को हटाकर होलिका दहन किया गया।
5 of 5
हिंदू-मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर होली जलाई
– फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत का पैगाम देकर हुआ होलिका दहन
गुरुवार को हिंदू मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर दादामियां चौराहे पर होलिका दहन किया। शुभ मुहूर्त पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर होली जलाई गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं। इंग्लैंड से आए विजय भाटिया और क्षेत्र के पम्मी गुप्ता ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हम सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं। इससे हमारे बीच भाईचारा बढ़ता है। मुस्तफा तारिक ने बताया 100 सालों से ज्यादा यहां एक साथ होलिका दहन किया जा रहा है। चौराहे पर मुंशीराम का मकान है। हर साल उनके बेटे विजय भाटिया, वेद भाटिया इंग्लैंड से आते हैं। इस मौके पर पम्मी गुप्ता, विजय भाटिया, नईमुद्दीन, कासिम हसन, शाहिद अजीज, डॉ. इकबाल अख्तर, मुस्तफा तारिक, सलीम अंसारी, सैयद नजबुल साकिब नज्म आदि मौजूद रहे।
Spread the love UPPSC PCS Mains Exam: यूपीपीएससी (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं । Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए […]
Spread the love इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणामों में लखनऊ चैप्टर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। परिणाम जारी होने के बाद सफल हुए छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। उनके घरों व संस्थानों में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। […]
Spread the love {“_id”:”67909a75ce19c7a3ac04c240″,”slug”:”banaras-club-hearing-transferred-to-another-court-2025-01-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: बनारस क्लब की सुनवाई दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित, आवेदक ने कही थी ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला विस्तार बनारस क्लब से जुड़े मामले में पक्षकार बनने के लिए चल रही सुनवाई जिला जज संजीव पांडेय ने विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की कोर्ट […]