{“_id”:”67909a75ce19c7a3ac04c240″,”slug”:”banaras-club-hearing-transferred-to-another-court-2025-01-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: बनारस क्लब की सुनवाई दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित, आवेदक ने कही थी ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस क्लब से जुड़े मामले में पक्षकार बनने के लिए चल रही सुनवाई जिला जज संजीव पांडेय ने विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की कोर्ट में स्थानांतरित कर दी है। आवेदक नित्यानंद राय ने प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कृष्ण तिवारी ने स्वीकार किया है कि वह बनारस क्लब के सदस्य हैं। ऐसे में उनकी अपील का निस्तारण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कृष्ण तिवारी द्वारा किया जाना न्यायसंगत नहीं होगा।
Trending Videos
प्रकरण के अनुसार बनारस क्लब की बेदखली को लेकर दाखिल अपील की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कृष्ण तिवारी की अदालत में चल रही थी। मामला 14 साल से लंबित है। इस मामले में पत्रावली का मुआयना कर पक्षकार बनने का प्रार्थना पत्र 10 अक्तूबर 2023 को बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने दिया था।
प्रार्थना पत्र को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कृष्ण तिवारी की कोर्ट ने 17 मई 2024 को खारिज कर दिया था। कोर्ट के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है, जो कि लंबित है। इस बीच नित्यानंद राय ने 23 जुलाई 2024 को जिला जज को प्रार्थना पत्र दिया।
कहा कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कृष्ण तिवारी बनारस क्लब के सदस्य हैं। क्लब के सदस्य रहते हुए वह अपील की सुनवाई कर रहे हैं। जिला जज के आदेश के बाद अब नित्यानंद राय की अपील पर स्पेशल जज (एससी-एसटी एक्ट) की अदालत में छह फरवरी को सुनवाई होगी।
Spread the love हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात कोयला लदे ट्रक ने शुक्लागंज के प्रेमनगर पोनी रोड निवासी साइकिल सवार राजू सिंह (47) को रौंद दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बेटे हिमांशु ने बताया कि पिता राजू आइस्क्रीम बेचते थे। सुतरखाना स्थित आइसक्रीम फैक्टरी में आइस्क्रीम का […]
Spread the love नारायणपुर छंगा में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के जन्मदिन की पार्टी में आए लोगों और ग्रामीणों के बीच बवाल के मामले में एक और एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर भाजपा नेता अजय प्रताप के समर्थक की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें अनुसूचित जाति के 13 नामजद […]