{“_id”:”67909e2b353eb9d0e0007891″,”slug”:”up-news-road-accident-in-aligarh-canter-collides-with-parked-truck-2025-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा… सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कैंटर; चालक की मौत और एक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ट्रक से टकराई कैंटर – फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद में जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास मंगलवार की रात मवेशियों से भरी एक कैंटर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर के चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ी की केबिन में फंसे लोगों को खिड़की काटकर बाहर निकाला है।
Trending Videos
मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव मलिकपुर निवासी राजेश चौधरी भौगांव रुई की मंडी से कैंटर गाड़ी में पशु लादकर कासना ले जा रहा था। क्लीनर शादाब पुत्र इदरीस निवासी कासना ने बताया है कि रात समय करीब दस बजे जीटी रोड पर गांव लधौआ ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रक रोड पर खड़ा था।
ट्रक में कैंटर की पीछे से टक्कर हो गई। कैंटर गाड़ी का केबिन छतिग्रस्त हो गया। दबने से चालक राजेश चौधरी और क्लीनर शादाब घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने चालक और परिचालक को खिड़की काटकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक चालक राजेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
मृतक चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने रोड से हटवा कर अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Spread the love विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद कलेक्ट्रेट घेराव के लिए लखनऊ से गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके गोंडा पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गोंडा बॉर्डर से कुछ दूरी पर स्थित करनैलगंज चौराहे पर […]
Spread the love आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवा) गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के बाद बुधवार को ग्रामीण थाने पहुंच गए। ग्रामीण आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए शव का पंचनामा न करने पर अड़ गए। ये है पूरा […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और दूसरी की चलती कार से फेंककर हत्या के मामले में पुलिस को पीड़िता और आरोपियों के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस अब दोनों के बयानों का मिलान करेगी। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच […]