बरेली में शहजाद अहमद नाम के युवक ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर निकाह कर लिया। छह महीने बाद बीवी को पता लगा कि शौहर बेरोजगार है। इस पर उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से कई वर्दियां बरामद हुईं। उसने कभी बीमार तो कभी बेहोश होने का नाटक किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब युवक की पोल खुली तो गांव के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यूट्यूब से पुलिस अफसरों का अंदाज सीखा था। फिर वर्दी पहनकर खुद को इंस्पेक्टर प्रचारित करने लगा। उसके घर से कई वर्दियां बरामद हुई हैं।
हाफिजगंज निवासी इकरा ने बताया कि शहजाद अहमद ने उनके गांव में आकर खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताया। उनके पिता के पास कई लोगों को भेजकर निकाह करने के लिए कहा। शहजाद ने अपने परिजनों को उसके घर पर भेजा। समाज के लोगों के कहने पर पिता राजी हो गए। 18 दिसंबर 2024 को उसका शहजाद से निकाह हो गया।
निकाह के बाद सास शहनाज उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं। जब पिता उसे बुलाने आए तो तलाक देने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। शहजाद ड्यूटी पर नहीं जाता था, इसलिए उनके भाई को शक हुआ। जब भाई ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि वह बेरोजगार है। इसके बाद इकरा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
3 of 6
आरोपी का स्वागत करते लोग
– फोटो : अमर उजाला
स्वागत और जश्न के कई फोटो और वीडियो वायरल
शहजाद और इकरा के मोबाइल फोन से पुलिस को कई ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें इंस्पेक्टर की वर्दी में शहजाद का जोरदार स्वागत हो रहा है। उसी के समुदाय के लोग उससे हाथ मिलाकर खुश हो रहे हैं। उसने ऐसे शीर्षक लिखकर भी फोटो डाले हैं कि वह ट्रेनिंग से आकर दोस्तों के बीच में है।
4 of 6
आरोपी शहजाद
– फोटो : सोशल मीडिया
गली-मोहल्ले के लोग भी उसे इंस्पेक्टर मान चुके थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शहजाद ने वर्दी पहनकर कोई ठगी तो नहीं की है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि तबीयत सही होने के बाद शहजाद से पूछताछ की जाएगी।
5 of 6
आरोपी शहजाद अहमद
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पकड़ा तो दिखाई अकड़
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो वह अकड़ दिखाने लगा। उसने कई अधिकारियों व नेताओं से अपने संबंध बताकर पुलिस को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने जब थोड़ी सख्ती की तो रोने-गिड़गिड़ाने लगा। उसे थाने लाए तो उसने बेहोशी का नाटक किया। इस पर पुलिस घबरा गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा निकला तो भर्ती कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शहजाद से जब पूछताछ की कोशिश करते हैं तो वह बीमारी का बहाना करता है। फिलहाल उसे भर्ती ही रखा है।
Spread the love यदुपति ट्रेड बिज के निदेशक से 69 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को रविवार को साइबर क्राइम टीम ने जाजमऊ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लखनऊ के शहादतगंज निवासी हसन और ठाकुरगंज रानी कोठी नेपियर रोड काॅलोनी निवासी आशिम हैं। यह रिक्शा चालक के खाते […]
Spread the love यूपी के बाराबंकी में मिथुन रावत हत्याकांड में नामजद आरोपियों के घरों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने दुर्री पुरवा गांव पहुंचकर आरोपियों के अवैध रूप से बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात […]
Spread the love UPPSC PCS Mains Exam: यूपीपीएससी (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं । Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए […]