Karnataka SSLC 10th Result 2025 Out karresults.nic.in – KSEAB 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, 12:30 बजे Direct Link होगा एक्टिव
शिक्षा

Karnataka SSLC 10th Result 2025 Out karresults.nic.in – KSEAB 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, 12:30 बजे Direct Link होगा एक्टिव

Spread the love


कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी हो चुका है, जिसेक बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए KSEAB SSLC Result 2025 Direct Link से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। कर्नाटक में इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाला स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने 10th Class का रिजल्ट 2 मई 2025 (शुक्रवार) को KSEAB कार्यालय में सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिया। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट का ऐलान किया।

KSEAB SSLC Result 2025 LIVE Update Direct Link

9 लाख के करीब बच्चों ने दी थी यह परीक्षा

बता दें कि कर्नाटक बोर्ड 10वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित तो कर दिया है, लेकिन अभी स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक नहीं कर सकते। स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का Direct Link 12:30 बजे एक्टिव किया जाएगा। बता दें कि इस साल कुल 8,96,447 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें 4,61,563 लड़के और 4,34,884 लड़कियाँ शामिल थीं।

SMS और Digilocker के माध्यम से ऐसे देखें परिणाम

KSEAB 10th Result 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर तो विजिट कर ही सकते हैं। इसके अलावा वह SMS और Digilocker के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर KAR10 Roll number टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। रिजल्ट आपको उसी नंबर पर कुछ ही मिनटों में भेज दिया जाएगा। ध्यान रहे कि रोल नंबर एकदम सही से टाइप करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *