बरेली-बीसलपुर मार्ग पर राघवपुर मोड़ के पास बुधवार को लोडर व कार की जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे कार असंतुलित होकर रोड किनारे खाई में पलट गई। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार चालक और लोडर चालक व हेल्पर सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
बुधवार को शाम चार बजे बरेली-बीसलपुर मार्ग पर राघोपुर मोड़ के पास बीसलपुर की ओर से लोडर वाहन की सामने से आ रही कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कार असंतुलित होकर रोड किनारे खाई में जा पलटी। कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार चालक व उसमें सवार दो लोगों को बाहर निकाला। जिनमें डेलापीर बरेली निवासी मोहित कुमार व इनके एक साथी मौके पर ही मौत हो गई।
बरेली निवासी कार चालक ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हुआ है। लोडर चालक इरफान व हेल्पर मनोज कुमार निवासी अमृति थाना भुता और उसमें बैठी दो सवारी ग्राम रुपियापुर निवासी नरोत्तम गंगवार और नीरज गंगवार घायल हो गए। पुलिस ने इन सभी घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया है। कार चालक घायल ओम प्रकाश की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारे लगने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मृतक के भाई ने बताया कि मोहित, उनका साथी व कार चालक ओमप्रकाश किसी काम से जा रहे थे। मोहित विवाहित था। उसकी पत्नी का रो-रो का बुरा हाल है। उसके साथी के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
Spread the love अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्णजयंती नगर स्थित राज्य कर्मचारी गेट के सामने 23 अप्रैल को कुछ लोगों ने एक दुकानदार पर जूस में पेशाब मिलाने का आरोप लगा कर हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने दुकानदार को पीटा। काउंटर में तोड़फोड़ कर दी। Source link
Spread the love दिल्ली-एनसीआर में परिचालन कार्य के चलते 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रा से पहले एनटीईएस पर ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह दी है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी प्लान के अनुसार इस बीच कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ […]
Spread the love कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। हालांकि, जब उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में एक दलित के साथ हुए अमानवीय कृत्य की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। कांग्रेस पार्टी की मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इस संबंध में रविवार रात करीब 10 बजे जानकारी साझा […]