11:17 PM, 10-Oct-2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ की रस्में निभाईं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ की रस्में निभाईं और चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ा।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta performs #KarwaChauth rituals and breaks her fast after sighting the moon. pic.twitter.com/JU3pSQYWJT
— ANI (@ANI) October 10, 2025
10:37 PM, 10-Oct-2025
चांद दिखने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने पूजा-अर्चना की और अपना व्रत तोड़ा।
#WATCH | After the sighting of the moon, Geeta Dhami, wife of Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami performed rituals and broke her fast. pic.twitter.com/zHegP8GLmm
— ANI (@ANI) October 10, 2025
10:35 PM, 10-Oct-2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने चांद निकलने के बाद अपना करवा चौथ का व्रत खोला।
#WATCH | Delhi: Union Minister Shivraj Singh Chouhan and his wife Sadhna Singh perform rituals of #KarwaChauth after sighting the moon. pic.twitter.com/u7e2GUTVS8
— ANI (@ANI) October 10, 2025
09:38 PM, 10-Oct-2025
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पत्नी के साथ निभाईं करवा चौथ की रस्में
#WATCH | Delhi: BJP MP and singer Manoj Tiwari sings a song after performing rituals of #KarwaChauth after sighting the moon. pic.twitter.com/uArPYoAIGX
— ANI (@ANI) October 10, 2025
09:36 PM, 10-Oct-2025
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लखनऊ में आवास पर करवा चौथ की निभाई रस्में
#WATCH | Uttar Pradesh: BJP MP Dinesh Sharma and his wife Jayalakshmi Sharma perform rituals of #KarwaChauth after sighting the moon, at their residence in Lucknow. pic.twitter.com/lAnyabR6ax
— ANI (@ANI) October 10, 2025
08:54 PM, 10-Oct-2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं। यह एक खूबसूरत त्योहार है। इस त्योहार को मनाने की हमारी परंपरा हमारे वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाती है। भारत की ऐसी परंपराएं हमारे जीवन को आगे बढ़ाती हैं।”
#WATCH | On #KarwaChauth, Delhi CM Rekha Gupta says, “I extend greetings to all women of the country. This is a beautiful festival. Our tradition of celebrating this festival strengthens our marriage. Such traditions of India take our life forward.” pic.twitter.com/kkx9zopyIc
— ANI (@ANI) October 10, 2025
08:51 PM, 10-Oct-2025
यूपी: ग्रेटर नोएडा में दिखा करवा चौथ का चांद

ग्रेनो में दिखा चांद
– फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसायटी में चांद निकलने के बाद अर्घ्य देती महिला।
08:48 PM, 10-Oct-2025
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, करवा चौथ का त्योहार पूरे विश्व में सनातनी संस्कृति के अनुयायियों द्वारा मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश की बहनों को मेरी शुभकामनाएं और मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी मनोकामनाएं पूरी हों।
#WATCH | Lucknow | UP Dy CM Brajesh Pathak says, “The festival of Karva Chauth is being celebrated all over the world by the followers of Sanatani culture… My greetings to the sisters of the entire state and I pray that their wishes be fulfilled…” https://t.co/DYHBAI51eP pic.twitter.com/MMp5aQEVm9
— ANI (@ANI) October 10, 2025
08:32 PM, 10-Oct-2025
Chand Kab Niklega LIVE: जानें करवा चौथ पूजन का मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्तूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट से हो चुका है। इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 07:38 मिनट पर होगा। तिथि के अनुसार 10 अक्तूबर यानी की आज करवा चौथ का व्रत मान्य होगा। करवा चौथ पर शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
08:06 PM, 10-Oct-2025
ग्रेटर नोएडा की एसकेए मेट्रो विल सोसाइटी में महिलाओं ने करवाचौथ का किया पूजन
करवाचौथ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में पूरे दिन खासी रौनक रही। बाजारों में महिलाएं सुहाग का सामान खरीदते हुए नजर आईं। सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पतियों ने भी सरगी और अन्य तैयारियों में पत्नियों की सहायता की। दोपहर होते ही शहर की अलग-अलग सोसाइटी, सेक्टर व कॉलोनियों के पार्क, क्लब हाउस, सामुदायिक भवन और मंदिरों में सजी-संवरी सुहागिनें कथा सुनने के लिए एकत्रित हुईं और करवाचौथ की कथा का श्रवण किया। रात को चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत खोला।








