{“_id”:”679103daf9618d5138093b35″,”slug”:”a-three-year-old-child-was-mauled-to-death-by-stray-dogs-2025-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: तीन साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, घर के बाहर खेल रहा था; परिवार में मचा चीत्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक बच्चे का फाइल फोटो व माैके पर जुटे परिजन। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां ईदगाह काॅलोनी में बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम सोफियान को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक बच्चों ने घर जाकर सूचना दी, तब तक बच्चे की मृत्यु हो गई।
Trending Videos
बुधवार दिन में करीब तीन बजे ईदगाह काॅलोनी निवासी हासिम का तीन वर्षीय पुत्र सोफियान अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान वहां बैठे आवारा खूंखार कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेर लिया। खींचते हुए जंगल की ओर ले गए। इस दौरान कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंच दिया।
इसकी जानकारी बच्चों ने घर जाकर परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते चेहरे और शरीर को नोंच चुके थे। आनन-फानन में परिजन मासूम को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, तो वहीं काॅलोनी वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताते हैं कि सोफियान घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्रीय निवासी शाकिर लम्बरदार ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रशासन कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। कई इलाकों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से बच्चे और बुजुर्ग अकेले बाहर निकलने से डरते हैं।
Spread the love अलीगंज स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से कोचिंग पढ़ने व एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्रों की जलकर मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ […]
Spread the love {“_id”:”6a2fa801f8f5e1b83d022468″,”slug”:”ssp-anurag-arya-transferred-two-inspectors-and-38-sub-inspectors-in-bareilly-2026-06-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर और 44 दरोगाओं का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 12:52 PM IST बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने […]
Spread the love लोकनिर्माण विभाग सेतु बंधन की 10 परियोजनाओं को 1,111 करोड़ की लागत से पूरा करेगी। इस योजना के जरिए जिन सेतुओं का निर्माण होना प्रस्तावित है उसमें मुख्यतः रेल ओवहरेड ब्रिज (आरओबी) और रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) प्रस्तावित है। इसके साथ ही, सीआरआई फंड के इस्तेमाल से मार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण व […]