Know 5 safety tips before taking children to water park in hindi
राज्य

Know 5 safety tips before taking children to water park in hindi

Spread the love


Water Park Safety Tips: गर्मियां शुरू होते ही वॉटरपार्क में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। बच्चे तो सबसे ज्यादा यहां जाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी लोगों का हुजूम यहां उतना ही उमड़ना शुरू हो जाएगा। कुछ दिनों बाद स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। तब बहुत सारे पेरेंट्स अपने-अपने बच्चों को वॉटरपार्क लेकर पहुंचेंगे। वाटरपार्क में वॉटरस्लाइड, राइड्स, स्विमिंग पूल के अलावा मस्ती करने के लिए तमाम एक्टिविटी होती हैं। यहां भीड़ होने या असावधानी बरतने से कई बार अप्रिय घटनाएं भी होती रहती हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को लेकर वॉटरपार्क जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा ब्रेक लेकर ये खबर पढ़िए। यहां हम आपके लिए 5 सेफ्टी टिप्स लेकर आए हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि बच्चों के साथ वॉटरपार्क जाने पर आपको पूरी तरह सजग रहना चाहिए। जरा सी लापरवाही या अनदेखी भी भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

1- वॉटरपार्क में बच्चों पर हर वक्त रखें नजर

जब भी बच्चों को वॉटरपार्क लेकर जाएं तो हर वक्त सतर्क रहें। बच्चों पर नजर रखें कि वो कहां जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं। बच्चे स्लाइड्स देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं और खुशी से भागने लगते हैं। ज्यादा पानी या तेज लहरों में उनके साथ रहें।

2- पूल एरिया के पास दौड़ने या खेलने से रोकें

वॉटरपार्क में बने पूल एरिया के पास बच्चों को दौड़ लगाने या खेलने से मना करें। क्योंकि पानी की वजह से यहां अक्सर फिसलन होती है। ऐसे में बच्चा कभी भी गिर सकता है। उसको चोट लग सकती है।

3- बच्चों को सही साइज का स्विमवियर पहनाएं

बच्चे को वॉटरपार्क ले जाते समय सही साइज का स्विमवियर पहनाएं। कोशिश करें की बच्चों को कपड़े ज्यादा हैवी या ढीले न हों। ऐसा करने से बच्चे कंफर्टेबल रहेंगे। साथ ही बच्चों को सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं।

4- भीड़ से बचने के लिए जल्दी पहुंचें

वॉटरपार्क में जल्दी पहुंचने की कोशिश करें। पीक टाइम पर यहां बहुत भीड़ मिल सकती है। ऐसे स्थिति से बचने के लिए जल्दी पहुंचें। भीड़ होने पर बच्चे सही से एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। उनको पसंदीदा राइड के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

5- वॉटरपार्क जाते समय जरूरी सामान साथ रखें

बच्चों के साथ वाटरपार्क जाते समय कुछ जरूरी चीजें अपने साथ जरूर लेकर जाएं। जैसे कपड़े, तौलिया, सनस्क्रीन लोशन, पाउडर, पानी की बोतल। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स भी साथ रखें। खाने के लिए कुछ स्नैक्स भी रखें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *