latest simple easy rangoli designs for navratri 2025
खेलकूद क्रिकेट

latest simple easy rangoli designs for navratri 2025

Spread the love


Navratri Rangoli Designs: 29 मार्च से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हो गई है। कल नवरात्र का 5वां दिन है। नवरात्र की पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। पंचमी तिथि अपने आप में विशेष होती है। इस दिन लोग अपने घर को अच्छे से सजाते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आप भी इस दिन अपने घर को सजाने वाले हैं तो रंगोली भी इसमें बना सकते हैं। यहां हम कुछ बेहतर रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं। 

(Photo: Pinterest)

नवरात्रि के मौके पर आप मां दुर्गा के रूप को रंगोली में उतार सकते हैं। इसमें आप इसमें आप मां दुर्गा के साथ कलश भी बना सकते हैं। इसमें आप कलश के ऊपर नारियल का गोला भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही रंगोली के ऊपर दीया भी रख सकते हैं। दीया रंगोली के लुक को काफी बेहतर बना रहा है।

(Photo: Pinterest)

आप कलर और अनाज के साथ भी रंगोली को बना सकते हैं। इसमें पत्तियों को बनाकर उसमें रंग और अनाज को डाल सकते हैं। यह स्वास्तिक लुक में काफी बेहतर लग रहा है।

(Photo: Pinterest)

आप फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली में पीले और उजले फूल को लगाया गया है। इसके साथ ही इस रंगोली के बीच में लाल कलर में गोला बनाया गया है, जो काफी बेहतर लगा रहा है। आप इस रंगोली को अपने घर के मेन गेट पर आसानी से बना सकते हैं।

(Photo: Pinterest)

गोलाकार में डिजाइन वाला यह रंगोली देखने में काफी बेहतर लग रहा है। इसको आसानी से बनाया जा सकता है। इस रंगोली को भी फूलों से तैयार किया गया है।

(Photo: Pinterest)

आगे पढ़िएः नवरात्र में व्रत भी करना है और ऑफिस भी जाना है… साबूदाना और मूंगफली से तैयार करें ये आसान रेसिपी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *