टिपण्णी

LNJP अस्पताल में अब मुफ्त CT स्कैन और MRI जांच: 256-स्लाइस सीटी स्कैन और 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में अब मरीजों को अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई जांच मुफ्त मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 256-स्लाइस ड्यूल सोर्स सीटी स्कैन और 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया। दोनों मशीनें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सीएसआर के तहत उपलब्ध कराई हैं। इनसे कैंसर, स्ट्रोक, हृदय, लिवर और न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों की जांच तेज और सटीक होगी। मुख्यमंत्री ने नवजातों में आनुवंशिक बीमारियों की पहचान के लिए ‘अनमोल योजना’ का भी जिक्र किया। अस्पताल में मिल्क बैंक और दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के लिए विशेष वार्ड की सुविधा भी है। सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष जनहित के बजाय उनके कपड़ों और निजी गतिविधियों पर टिप्पणी करने में व्यस्त है। उन्होंने पंजाब में अपराध, नशा तस्करी और जेएनयू में छात्राओं के कथित शोषण के आरोपों पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह और आईओसीएल के अध्यक्ष अरविंदर सिंह साहनी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *